मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

Mumbai: Glass fragment found in burger, complaint filed against restaurant in Mumbai

मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित लोकप्रिय फूड आउटलेट ‘जिमीज बर्गर’ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक के खाने के ऑर्डर में कांच का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

मुंबई : मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित लोकप्रिय फूड आउटलेट ‘जिमीज बर्गर’ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक के खाने के ऑर्डर में कांच का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

 

Read More मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

Read More मुंबई: दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, पालघर में प्रशासन अलर्ट

समझिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि बर्गर में कांच मिलने की शिकायत करने वाली तनीषा गोगरी अपनी सहेली के साथ अंधेरी स्थित जिमीज बर्गर रेस्टोरेंट में गई थीं। वहां उन्होंने खाने के लिए 'कोरियन वेज बर्गर' ऑर्डर किया था। इसके बाद जब तनीषा अपना बर्गर खा रही थीं, तो अचानक उनके मुंह में कुछ सख्त चीज आई।  

Read More मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल पर आग लगने की घटना, 2 की मौत, 4 लोग घायल - मुंबई इमारत आग

ऐसे में जब तनीषा ने उस सख्त चीज को बाहर निकालकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तनीषा के अनुसार बर्गर के अंदर कांच का एक टुकड़ा निकला। गनीमत यह रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना यह कांच का टुकड़ा उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

Read More मुंबई: स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में सजा सीएसएमटी, मुंबई में देशभक्ति का माहौल