मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर

Mumbai: RPF files FIR against children for hanging from a railway bridge and doing pull-ups to make a reel

मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल मुंबई के भयंदर और नायगांव के बीच स्थित रेलवे क्रीक ब्रिज से सामने आई है. इस पुल पर कुछ युवाओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा लोहे की सेफ्टी मेश पर हवा में लटककर बेझिझक 'पुल-अप्स' कर रहे हैं.

 

मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल मुंबई के भयंदर और नायगांव के बीच स्थित रेलवे क्रीक ब्रिज से सामने आई है. इस पुल पर कुछ युवाओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा लोहे की सेफ्टी मेश पर हवा में लटककर बेझिझक 'पुल-अप्स' कर रहे हैं.

 

Read More मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 19 साल के लड़के को 16किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ अरेस्ट किया

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही हड़कंप मच गया है. रेलवे क्रीक ब्रिज जैसे अति-संवेदनशील और प्रतिबंधित मेंटेनेंस एरिया में आम लोगों की नो-एंट्री होती है. ऐसे में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि ये युवक इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे दाखिल हो गए? थोड़ी सी भी चूक होने पर युवक सीधे खाड़ी के गहरे पानी में गिर सकते थे, जिससे उनकी जान जाना लगभग तय था.

Read More मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर रियल-टाइम  एलईडी ट्रेन इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले लगाए

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए भायंदर रेलवे सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गया है. आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव/अप्रिय आचरण) और धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Read More मुंबई लोकल में नकली ऐप और एआई से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, टीसी  ने रंगे हाथ पकड़ा

एआइ और वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस
वायरल फुटेज की सत्यता जांचने के लिए रेलवे पुलिस टेक्निकल टीम की मदद ले रही है. अधिकारी इस बात की भी गहन जांच कर रहे हैं कि कहीं यह वीडियो फर्जी, एडिटेड या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तो तैयार नहीं किया गया है.

Read More मुंबई : फायर सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति; -३ लाख से ज्यादा इमारतें फायर सेफ्टी से बाहर