मुंबई : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुंबई और ग्रेटर नोए़डा में 9.40 करोड़ का माल जब्त; दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
Mumbai: Major success against drugs, goods worth Rs 9.40 crore seized in Mumbai and Greater Noida; three arrested, including two foreign women.
मुंबई के बांद्रा पूर्व से 2050 ग्राम मेथामफेटामाइन और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की गई है। मुंबई से जब्त ड्रग्स की कीमत 4,00,00,000 रुपए और ग्रेटर नोएडा से जब्त ड्रग्स की कीमत 5,40,00,000 रुपए बताई जा रही है। कुल मिलाकर 9,40,00,000 रुपए की जब्त की गई और ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया। इस मामले में एक इजरायली पुरुष और दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई : मुंबई के बांद्रा पूर्व से 2050 ग्राम मेथामफेटामाइन और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की गई है। मुंबई से जब्त ड्रग्स की कीमत 4,00,00,000 रुपए और ग्रेटर नोएडा से जब्त ड्रग्स की कीमत 5,40,00,000 रुपए बताई जा रही है। कुल मिलाकर 9,40,00,000 रुपए की जब्त की गई और ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया। इस मामले में एक इजरायली पुरुष और दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
मेथामफेटामाइन के साथ ड्रग्स बनाने का सामान जब्त
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी-टेररिज्म स्क्वाड, महाराष्ट्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसने यह ड्रग्स बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक फैक्ट्री से खरीदी थी। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थानीय पुलिस की मदद से की गई छापामारी में 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन और ड्रग्स बनाने का सामान जब्त किया गया।


