महाराष्ट्र में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! 60 दिन में अवैध निर्माण हटेंगे, नए ढाबे-रेस्टोरेंट पर रोक

Major action against highway encroachment in Maharashtra! Illegal constructions to be removed within 60 days, ban on new dhabas and restaurants.

महाराष्ट्र में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! 60 दिन में अवैध निर्माण हटेंगे, नए ढाबे-रेस्टोरेंट पर रोक

महाराष्ट्र में हाईवे के ROW क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ 60 दिन का अभियान शुरू होगा। नए ढाबे, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक निर्माण पर रोक के साथ मौजूदा लाइसेंस की भी समीक्षा की जाएगी।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के Right of Way (ROW) क्षेत्र में मौजूद अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी महानगरपालिका, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में ऐसे अवैध ढांचों को 60 दिनों के भीतर हटाने या ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है।

सरकार के नए निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के ROW क्षेत्र में नए ढाबे, रेस्टोरेंट, भोजनालय या अन्य व्यावसायिक निर्माण की अनुमति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी गई है। हाईवे से जुड़े सुरक्षा क्षेत्रों में किसी भी नए लाइसेंस, NOC या व्यापार अनुमति के लिए NHAI या PWD की पूर्व मंजूरी जरूरी होगी।

Read More मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निरीक्षण

मौजूदा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की भी 30 दिनों के भीतर समीक्षा की जाएगी। सरकार ने प्रत्येक उस जिले में District Highway Safety Task Force बनाने के निर्देश दिए हैं, जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, NHAI या संबंधित भूमि एजेंसी, PWD और स्थानीय निकायों के अधिकारी शामिल होंगे।

Read More मुंबई: नीट विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, बोलीं

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की संयुक्त जिम्मेदारी जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक को दी गई है। टास्क फोर्स को हर पखवाड़े समीक्षा बैठक कर कार्रवाई का रिकॉर्ड भी बनाए रखना होगा।

Read More मुंबई: एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत

यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अप्रैल 2026 को दिए गए निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है। सरकार ने स्थानीय निकायों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संबंधित कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read More FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने खुद बनाई दोस्तों के लिए चाय, सोशल मीडिया पर छाया ‘FDA Approved Tea’

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट! 300 फीट नीचे गिरा विमान, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल; ऑटोपायलट भी हुआ डिस्कनेक्ट
मुंबई एयरपोर्ट पर 2 यात्री गिरफ्तार, ट्रॉली बैग की गुप्त कैविटी से 1.923 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की दिल्ली रिसेप्शन में दिखा सियासी जमावड़ा, PM मोदी से राहुल गांधी तक पहुंचे दिग्गज
महाराष्ट्र में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! 60 दिन में अवैध निर्माण हटेंगे, नए ढाबे-रेस्टोरेंट पर रोक
मुंबई: शिक्षक भर्ती का मौका, ठाणे जिला परिषद में 526 पदों पर आवेदन शुरू