मुंबई: राहुल गांधी दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता मामले में सही सवाल उठा रहे हैं : भाई जगताप

Mumbai: Rahul Gandhi is raising the right questions on the brutality against students in Delhi: Bhai Jagtap

मुंबई: राहुल गांधी दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता मामले में सही सवाल उठा रहे हैं : भाई जगताप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाई जगताप ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग की है। भाई जगताप ने कहा कि 20 जुलाई को संसद घेराव के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े।

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाई जगताप ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग की है। भाई जगताप ने कहा कि 20 जुलाई को संसद घेराव के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई छात्र घायल हुए। राहुल गांधी सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही ही मांग रहे हैं, लेकिन अमित शाह सदन में नहीं आ रहे हैं। राहुल गांधी की यह मांग बिल्कुल सही है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

 

Read More मुंबई-पुणे में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म जमा करने में पिछड़ाव

आईएएनएस से बातचीत में भाई जगताप ने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि यह हकीकत है कि बच्चों की आंखों में पैलेट गन के छर्रे लगे और उनके शरीर पर आंसू गैस का असर हुआ। एक बच्चे की तो आंख ही चली गई। इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार ही हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे के बगैर पैलेट गन नहीं चल सकती। जवाबदेही उन्हीं की है, क्योंकि सरकार उनकी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए। यदि केंद्र सरकार एसआईटी का गठन भी करती है तो जांच की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठेंगे। इसलिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पैलेट गन चलाने के लिए गृह मंत्री की अनुमति जरूरी होती है। दिल्ली पुलिस के आयुक्त भी तब तक ऐसा आदेश नहीं दे सकते, जब तक गृह मंत्रालय से अनुमति न मिले। 

Read More मुंबई : भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडे फेंकने का आरोप, बवाल मचा तो पहुंची पुलिस

प्रधानमंत्री की कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात पर भाई जगताप ने कहा कि देश के बच्चे खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बॉक्सिंग में देश की बेटियों ने शानदार हुनर दिखाया है और जूडो में भी बेटियों ने पदक हासिल किए हैं। महाराष्ट्र के एक किसान के बेटे ने दौड़ में पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का सम्मान होना अच्छी बात है और इससे बच्चों का उत्साह बढ़ता है। भाई जगताप ने एफसीआरए बिल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही कानून मौजूद है। विदेशों से आने वाली फंडिंग, चाहे वह किसी भी गतिविधि के लिए हो, उसकी निगरानी के लिए पहले से पुख्ता कानूनी व्यवस्था है।

Read More मुंबई: दमकल विभाग को 16 करोड़ की सुरक्षा सामग्री, कर्मियों को मिलेगी राहत

एनसीपी (एसपी) सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात पर भाई जगताप ने कहा कि ये बातचीत काफी समय से, यानी पिछले दो-तीन सालों से चल रही है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह बातचीत तब शुरू हुई थी, जब पवार साहब की पार्टी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बंटवारा हुआ था। लेकिन यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। जहां तक मुझे पता है, इंडिया अलायंस की बात करें तो इन सभी मुद्दों पर अलायंस के भीतर ही चर्चा होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि ऐसे मुद्दों पर इंडिया अलायंस का एक ही फैसला हो। इसके अलावा, मुझे नहीं पता कि वे अंदरूनी तौर पर क्या चर्चा कर रहे हैं।
 

Read More महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में ग्रेड के आधार पर तय होगी अधिकारियों की जिम्मेदारी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी