सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की दिल्ली रिसेप्शन में दिखा सियासी जमावड़ा, PM मोदी से राहुल गांधी तक पहुंचे दिग्गज

Supriya Sule's daughter Revati's Delhi reception saw a political gathering, with dignitaries ranging from PM Modi to Rahul Gandhi attending.

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की दिल्ली रिसेप्शन में दिखा सियासी जमावड़ा, PM मोदी से राहुल गांधी तक पहुंचे दिग्गज

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन में PM मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार समेत कई बड़े राजनीतिक नेता एक साथ नजर आए।

नई दिल्ली: NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के दिल्ली में आयोजित वेडिंग रिसेप्शन में देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए। रिसेप्शन सोमवार को शरद पवार के 6 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार एक साथ नजर आए। विपक्षी खेमे से कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी समारोह में शामिल हुईं।

Read More कर्नाटक में D.K. शिवकुमार सरकार को बड़ा झटका, वाल्मीकि निगम मामले में मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा


रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, RSS प्रमुख मोहन भागवत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे।

Read More बेंगलुरु: शराब बिक्री रोकने के फैसले पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी


सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने 20 जून को मुंबई में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शादी की थी। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में राजनीतिक दलों की अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं, जिनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते नजर आए।

Read More जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर