बांग्लादेश से कूरियर के जरिए सोने की तस्करी का खुलासा... 8 गिरफ्तार, 169 किलो सोना जब्त !

Gold smuggling from Bangladesh via courier busted... 8 arrested, 169 kg of gold seized!

बांग्लादेश से कूरियर के जरिए सोने की तस्करी का खुलासा... 8 गिरफ्तार, 169 किलो सोना जब्त !

डीआरआई को सूचना मिली थी कि अमोल कदम के नियंत्रण वाले कूरियर नेटवर्क के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी से सोने की तस्करी की जा रही है। एजेंसी के मुताबिक, कोलकाता की माकर्णी रिफाइनरी में कार्रवाई के दौरान जाधव को पकड़ा गया और उसके पास से 110 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये बताई गई है। जाधव ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि पिछले छह से सात महीनों में 169 किलो से अधिक सोना भेजा गया था। इसमें 138.016 किलो सोना प्योर गोल्ड एंड रिफाइनरी से और 31.597 किलो सोना माकर्णी रिफाइनरी से जुड़ा बताया गया है।

मुंबई : मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और असम के रास्ते भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में कार्रवाई करते हुए करीब 169 किलो सोना जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग 1.91 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार, तस्करी का सोना कूरियर सेवाओं के जरिए मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में भेजा जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में सोलापुर निवासी राजेंद्र गुंगे भी शामिल है, जिसे 1,217.78 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया। इस सोने की कीमत करीब 1.91 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली के धर्मेंद्र कुमार, कोलकाता के दिलीप निकम और उनके बेटे गणेश, कोलकाता के नवनाथ जाधव तथा अहमदाबाद के अक्षय सोनी और प्रकाश सोनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीआरआई को सूचना मिली थी कि अमोल कदम के नियंत्रण वाले कूरियर नेटवर्क के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी से सोने की तस्करी की जा रही है। एजेंसी के मुताबिक, कोलकाता की माकर्णी रिफाइनरी में कार्रवाई के दौरान जाधव को पकड़ा गया और उसके पास से 110 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये बताई गई है। जाधव ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि पिछले छह से सात महीनों में 169 किलो से अधिक सोना भेजा गया था। इसमें 138.016 किलो सोना प्योर गोल्ड एंड रिफाइनरी से और 31.597 किलो सोना माकर्णी रिफाइनरी से जुड़ा बताया गया है।

Read More मुंबई : मोनोरेल यात्रियों को बचाने वाले 13 दमकलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक