मुंबई : मनोरंजन महंगा करने की तैयारी... रंगभूमि कर में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मल्टीप्लेक्स पर 400 रुपए तक कर
Mumbai: Move to make entertainment costlier... Proposal for a steep hike in theatre tax; tax on multiplexes up to ₹400.
मनपा के अनुसार, वर्ष 2010-11 के बाद से रंगभूमि कर की दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। वर्ष 2015-16 में भी कर बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के नगर विकास विभाग को भेजा गया था, लेकिन उस पर निर्णय नहीं हुआ। मनपा के अनुसार, मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमतें सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की तुलना में काफी अधिक हैं। ऐसे में दोनों के लिए समान कर दर उचित नहीं है। प्रस्ताव मंजूर होने पर बढ़े हुए कर का असर सिनेमा और नाटक के टिकटों की कीमतों पर पड़ने की संभावना है।
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका ने सिनेमा, नाटक, सर्कस और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों पर लगने वाले रंगभूमि कर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। नई दरें वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू करने की तैयारी है। प्रस्ताव फिलहाल अंतिम मंजूरी के लिए मनपा आयुक्त के पास है। प्रस्ताव के अनुसार, मल्टीप्लेक्स पर प्रति शो 400 रुपए रंगभूमि कर लगाने का प्रस्ताव है।
वातानुकूलित सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में कर 60 से बढ़ाकर 200 रुपये, जबकि गैर-वातानुकूलित हॉल में 45 से बढ़ाकर 90 रुपये किया जाएगा। इसी तरह नाटक और तमाशा पर कर 25 से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति शो, अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों पर 30 से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति शो और सर्कस व आनंद मेले पर 50 से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव है।