मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
Mumbai: BMC gets tough after manhole accident... Recommendation made to blacklist contractor M/s New Tech Infra.
समिति ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मानक कार्यप्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। मैनहोल खोलने से पहले संबंधित विभाग को काम की जगह, समय, काम करने वाले कर्मचारियों के नाम और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी देनी होगी। मैनहोल खोलने से 10 मिनट पहले कंट्रोल रूम को फोन या डिजिटल माध्यम से सूचना देना अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है। काम पूरा होने और मैनहोल बंद करने के बाद ठेकेदार को जियो-टैग और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीरें संबंधित अभियंताओं को भेजनी होंगी।
मुंबई : मैनहोल से जुड़ी दुर्घटना के मामले में बीएमसी की उच्चस्तरीय जांच समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं। समिति ने संबंधित ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को जिम्मेदार मानते हुए उसे काली सूची में डालने की कार्रवाई पूरी करने की सिफारिश की है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, मैनहोल पर जालियां लगाने का कार्यादेश वर्ष 2024 से जारी किया जा रहा है। इसलिए इस काम से जुड़े मलनिःसारण सहायक, कनिष्ठ अभियंता, उप अभियंता, सहायक अभियंता तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की भी मुख्य अभियंता (दक्षता) के माध्यम से जांच कराने की सिफारिश की गई है।
समिति ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मानक कार्यप्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। मैनहोल खोलने से पहले संबंधित विभाग को काम की जगह, समय, काम करने वाले कर्मचारियों के नाम और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी देनी होगी। मैनहोल खोलने से 10 मिनट पहले कंट्रोल रूम को फोन या डिजिटल माध्यम से सूचना देना अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है। काम पूरा होने और मैनहोल बंद करने के बाद ठेकेदार को जियो-टैग और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीरें संबंधित अभियंताओं को भेजनी होंगी।
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि मानक कार्यप्रणाली के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन होने पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। जांच समिति ने सहायक आयुक्त 'एल' विभाग के माध्यम से न्यू टेक इंफ्रा को काली सूची में डालने की शुरू की गई कार्रवाई को तत्काल पूरा करने की सिफारिश की है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि 'एल' विभाग के कार्यकारी अभियंता ने साकीनाका पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के संबंध में जांच और कार्रवाई की जानकारी हासिल करने के लिए दो बार पत्राचार किया।