कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
Kalyan: Broad-daylight robbery of ₹40 lakh solved within 24 hours... 6 accused arrested, ₹36.48 lakh recovered!
कल्याण बाजारपेठ पुलिस थाने में दर्ज इस जबरी चोरी के मामले का अपराध शाखा ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल समेत कुल 36 लाख 48 हजार रुपए का मुद्देमाल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को दोपहर करीब 1.05 40 लाख रुपए की रकम बैंक ऑफ बड़ौदा, कल्याण पश्चिम शाखा में जमा कराने स्कूटी से जा रहे थे। सहजानंद चौक से लालचौकी की पर सवार चार आरोपियों ने उनकी स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर नकदी से भरी बैग छीनकर फरार हो गए।
कल्याण : उल्हासनगर की क्रांति फूड एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा बैंक में जमा कराने ले जाए जा रहे 40 लाख रुपए पर बदमाशों की पहले से नजर थी। रकम कहां से निकल रही है, कर्मचारी किस रास्ते से बैंक जा रहे हैं और उनके पास कितनी नकदी है, इसकी जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
कल्याण बाजारपेठ पुलिस थाने में दर्ज इस जबरी चोरी के मामले का अपराध शाखा ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल समेत कुल 36 लाख 48 हजार रुपए का मुद्देमाल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को दोपहर करीब 1.05 40 लाख रुपए की रकम बैंक ऑफ बड़ौदा, कल्याण पश्चिम शाखा में जमा कराने स्कूटी से जा रहे थे। सहजानंद चौक से लालचौकी की पर सवार चार आरोपियों ने उनकी स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर नकदी से भरी बैग छीनकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुन्हे शाखा ने समानांतर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन लोगों तक पहुंच बनाई, जिन्होंने कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने के साथ ही इसकी साजिश रची थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने समीर अख्तर शेख, आफताब असलम खान शहानवाज गफार हसन अंसारी, सोहेब गुन्नूस शेख, मुझाहिद अनवर खान और शाहीद इसाक शेख को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से जबरी चोरी की रकम तथा वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।