महाराष्ट्र : पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल पर गैंगरेप का आरोप... ठाणे में युवती ने FIR दर्ज करवाई !

Maharashtra: Former BJP MLA Narendra Pawar and a dismissed police constable accused of gang-rape... Young woman lodges FIR in Thane!

महाराष्ट्र : पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल पर गैंगरेप का आरोप...  ठाणे में युवती ने FIR दर्ज करवाई !

ठाणे जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल शैलेश पाटिल के खिलाफ 22 वर्षीय युवती से कथित गैंगरेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर भिवंडी के बापगांव स्थित एक फार्महाउस ले जाया गया, जहां उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। शराब पिलाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल शैलेश पाटिल के खिलाफ 22 वर्षीय युवती से कथित गैंगरेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर भिवंडी के बापगांव स्थित एक फार्महाउस ले जाया गया, जहां उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। शराब पिलाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी शादी से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना कर रही थी। आरोप है कि नरेंद्र पवार ने मामले में मध्यस्थता करने की पेशकश करते हुए उसे अपने कार्यालय बुलाया था। शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को पवार और शैलेश पाटिल उसे बापगांव के फार्महाउस ले गए। वहां कथित तौर पर हथियार दिखाकर उसे धमकाया गया और शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद दोनों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने आरोप लगाया कि पवार के वहां से जाने के बाद पाटिल ने भी उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। बाद में आरोपियों के एक साथी ने उसे उसके घर तक पहुंचाया।

महिला ने 16 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पार्षद कंचन कुलकर्णी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। उसने कथित घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और WhatsApp चैट समेत कुछ सबूत भी साझा किए। कुलकर्णी के मुताबिक, महिला की बात सुनने के बाद वे उसे पडघा पुलिस स्टेशन ले गईं। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के हस्तक्षेप के बाद पडघा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक पंकज गिरी ने मामले की जानकारी जुटाई और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की।

वहीं, नरेंद्र पवार ने आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें झूठा और राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को पत्र लिखकर पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। पवार ने आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।