लखनऊ : ‘मुंबई से यूपी कोई तिजोरी भरने आया है’, अखिलेश यादव ने यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े पर साधा निशाना
Lucknow: 'Someone has come from Mumbai to UP to fill his coffers', Akhilesh Yadav targeted UP BJP in-charge Vinod Tawde.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुंबई से कोई यूपी तिजोरी भरने आया है। बीजेपी केवल सांप्रदायिकता के मसले पर चुनाव लड़ना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का समाधान इनके पास नहीं है।
लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुंबई से कोई यूपी तिजोरी भरने आया है। बीजेपी केवल सांप्रदायिकता के मसले पर चुनाव लड़ना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का समाधान इनके पास नहीं है।
‘आकाश आनंद को हटाना बसपा का आंतरिक विषय’
अखिलेश गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। लखीमपुर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर सबको पक्की नौकरी दी जाएगी। बसपा से आकाश आनंद को हटाए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक विषय है, इस पर दूसरों को बोलने का हक नहीं है। हालांकि, मुस्कराते हुए उन्होंने सवाल पूछने वाले से कहा, 'उनको लेकर आओ पार्टी में शामिल कर लूंगा।'
सपा मुखिया ने प्रशासन पर जानबूझकर बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सावन में अनुमति मांगी थी, तब सावन का बहाना बनाकर तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया। हमने 11 सितंबर नई तारीख तय की। पार्टी जिला स्तर पर मैनिफेस्टो तैयार कर रही है। इसी की घोषणा बुलंदशहर में की जानी थी।
‘बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई’
अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर में न कार्यक्रम स्थल की अनुमति मिली न हेलीपेड की। प्रशासन ने दावा किया है कि हेलीपेड पर जलभराव है। सपा मुखिया ने तस्वीर जारी कर इन दावों पर सवाल उठाए। वायु स्वच्छता में लखनऊ को अवॉर्ड मिलने पर अखिलेश ने कहा कि बारिश के बीच नापा गया जिससे एयर क्वॉलिटी बेहतर हुई।


