मुंबई-दिल्ली से धनबाद की ट्रेनें फुल; दिवाली-छठ पर घर वापसी मुश्किल  

Full trains from Mumbai-Delhi to Dhanbad; Diwali-Chhath par Ghar Wapsi difficult

 मुंबई-दिल्ली से धनबाद की ट्रेनें फुल; दिवाली-छठ पर घर वापसी मुश्किल  

दिवाली और छठ से पहले घर वापसी की बेताबी दिखने लगी है। बड़े शहरों से वापसी की ट्रेन की बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो रही हैं। कंफर्म टिकट मिलना दूर वेटिंगलिस्ट भी नहीं मिल पा रहा है। चार नवंबर को एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस में नो रूम तो सात नवंबर तक मुंबई-हावड़ा मेल में वेटिंग टिकट भी मुश्किल हो गया है। नई दिल्ली से चलने वाली दोनों राजधानी और शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल तक सात नवंबर को फुल हो चुकी हैं।

धनबाद : दिवाली और छठ से पहले घर वापसी की बेताबी दिखने लगी है। बड़े शहरों से वापसी की ट्रेन की बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो रही हैं। कंफर्म टिकट मिलना दूर वेटिंगलिस्ट भी नहीं मिल पा रहा है। चार नवंबर को एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस में नो रूम तो सात नवंबर तक मुंबई-हावड़ा मेल में वेटिंग टिकट भी मुश्किल हो गया है। नई दिल्ली से चलने वाली दोनों राजधानी और शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल तक सात नवंबर को फुल हो चुकी हैं।

 

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर

मौर्य में सात नवंबर तक वेटिंगलिस्ट, जयनगर समेत अन्य ट्रेनों में भी बुकिंग तेज
धनबाद होकर बिहार जानेवाली ट्रेनों में भी छठ से पहले टिकटों की बुकिंग तेज है। संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में सात नवंबर की बुकिंग खुलते ही सारी सीटें फुल हो गई हैं।  रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी छह नवंबर की सारी सीटें भर चुकी हैं। राउरकेला-जयनगर, चर्लपल्ली-दरभंगा जैसी ट्रेनों में भी अब गिनती की सीटें ही बची हैं। 

Read More मुंबई : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फ्रांसीसी महिला से 98 लाख रुपये की कथित हीरा खरीद धोखाधड़ी

यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार
नियमित ट्रेनें फुल होने से अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, सिकंदराबाद, बेंगलुरु समेत अन्य बड़े शहरों से त्योहारी स्पेशल ट्रेन ही यात्रियों की मुश्किल आसान कर सकती हैं। सबसे ज्यादा डिमांड बेंगलुरु से धनबाद तक ट्रेन की है। अप्रैल तक चल कर धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल बंद हो चुकी है। इस ट्रेन के चलने से बड़ी आबादी को राहत मिल जाएगी। 

Read More मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा

दो नवंबर को सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद
सूरत से चलने वाली सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस दो नवंबर को रद है। ऐसे में सूरत से वापसी के लिए यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा। नौ को चलने वाली ट्रेन में बुकिंग खुलते ही मारामारी की स्थिति रहेगी।   

Read More मुंबई : महापौर पद को लेकर BJP-शिंदे सेना में खींचतान! शिवसेना BMC गुट के नेता ने पावर शेयरिंग को लेकर किया दावा