मुंबई: बच्चों को कुरकुरे, मैगी और लेज़ देने से पहले सावधान, मुंबई में पैकेट पर बदली जा रही थी एक्सपायरी डेट

Mumbai: Be careful before giving Kurkure, Maggi and Lays to children, expiry dates on packets were being changed in Mumbai.

मुंबई: बच्चों को कुरकुरे, मैगी और लेज़ देने से पहले सावधान, मुंबई में पैकेट पर बदली जा रही थी एक्सपायरी डेट

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो पैक्ड फूड प्रोडक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदल कर दोबारा बाजार में बेचने के लिए तैयार करते थे। एफडीए और नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इस साझा ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए स्टॉक में भारत के कुछ सबसे मशहूर फूड और बेवरेज ब्रांड शामिल हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो पैक्ड फूड प्रोडक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदल कर दोबारा बाजार में बेचने के लिए तैयार करते थे। एफडीए और नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इस साझा ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए स्टॉक में भारत के कुछ सबसे मशहूर फूड और बेवरेज ब्रांड शामिल हैं।

जब्त किए गए स्टॉक में लेज़, कुरकुरे, मैगी, नॉर, रसोई, हेलमैन्स, थम्स अप और लिम्का के प्रोडक्ट शामिल थे। इन पैकेट में क्लासिक सॉल्टेड, मैजिक मसाला, स्पैनिश टैंगी टोमैटो, सिज़लिंग हॉट और लेमन चिली वैरिएंट शामिल थे।

Read More पुणे : गणेश उत्सव के दौरान डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग

एफडीए के अनुसार, फूड पैकेजिंग पर छपी तारीखों को हटाया या उन पर दूसरी तारीखें लिखी जा रही थीं। एफडीए अधिकारियों को कथित तौर पर इंकजेट प्रिंटर, थिनर और खास तौर पर तैयार किए गए स्टिकर मिले, जिनका इस्तेमाल ओरिजनल मैन्युफैक्चरिंग जानकारी मिटाने या छिपाने के लिए किया जा रहा था।

Read More मुंबई: अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती वायरल इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन का चल रहा इलाज

दिल्ली और नोएडा की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनिया भी शामिल

Read More मुंबई : गंदगी और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप के बीच क्षेत्र में डेंगू का खतरा 

मुंबई के अलावा दिल्ली और नोएडा की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनिया भी शामिल हैं। एफडीए ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 10 एक्सपोर्टर कंपनियों से जुड़े 8,442 कार्टन जब्त किए गए, जिनकी घोषित कीमत 75,21,269 रुपए थी। इसके अलावा, बिना लेबल वाले स्टॉक और एक्सपायर हो चुके फूड प्रोडक्ट्स भी उसी जगह से बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 30,60 रुपए थी।

Read More मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी