मुंबई : तेज रफ्तार कार ने लड़के को कुचला, 9 साल के अंश की छाती से गुजरी गाड़ी, बांद्रा में दिल दहला देने वाली घटना

Mumbai: A speeding car crushed a boy, the vehicle passed through the chest of 9-year-old Ansh, in a heart-wrenching incident in Bandra.

मुंबई : तेज रफ्तार कार ने लड़के को कुचला, 9 साल के अंश की छाती से गुजरी गाड़ी, बांद्रा में दिल दहला देने वाली घटना

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक लड़के को कुचल दिया। 9 साल के इस लड़के की पहचान अंश गुप्ता के तौर पर हुई है। यह हादसा महबूब स्टूडियो के पास हुआ। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़के को अस्पताल ले गई। मामले की आगे की जांच चल रही है।

मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक लड़के को कुचल दिया। 9 साल के इस लड़के की पहचान अंश गुप्ता के तौर पर हुई है। यह हादसा महबूब स्टूडियो के पास हुआ। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़के को अस्पताल ले गई। मामले की आगे की जांच चल रही है।

 

Read More मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस

पुलिस के अनुसार, यह हादसा मुंबई के बांद्रा इलाके में हुआ। एक चश्मदीद के मुताबिक, तेज रफ्तार इनोवा कार ने 9 साल के अंश गुप्ता को कुचल दिया। चश्मदीद ने बताया कि तेज रफ्तार कार अंश की छाती के ऊपर से गुजरी। महबूब स्टूडियो के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक चश्मदीद ने बताया कि मैं उस इलाके में कुछ खाने-पीने की चीज लेने गया था। तभी मुझे कुछ ऐसा सुनाई दिया जिससे लगा कि कोई हादसा हुआ है। जब मैंने मुड़कर देखा, तो कार का अगला पहिया लड़के के शरीर पर था। दूसरा पहिया भी उसके ऊपर से गुजरा और वह जमीन पर लुढ़क रहा था। यह देखकर मैं दौड़कर गया और कार को रोका।

Read More बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में 100 परिवारों का सितंबर तक पुनर्वास, इसके बाद बाकी झोपड़ियां हटाने की तैयारी

चश्मदीद ने आगे बताया कि कार एक महिला चला रही थी और वह फोन पर बात कर रही थी। इस वजह से उसे पता ही नहीं चला कि कोई उसकी गाड़ी के नीचे आ गया है। जब मैं लड़के के पास पहुंचा, तो उसकी हालत गंभीर थी। फिर हम उसे उसी की कार में होली फैमिली हॉस्पिटल ले गए। लड़का सड़क पार नहीं कर रहा था। वह किनारे-किनारे चल रहा था। फिर भी महिला ड्राइवर ने गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र के पांच बड़े पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंश गुप्ता को होली फैमिली हॉस्पिटल ले गई। इस हादसे में लड़के की मौत हो गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इनोवा कार का ड्राइवर मौके से भाग गया है या नहीं। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस ने शुरुआती जानकारी के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More मुंबई: महिला ने सवा करोड़ का घर बेचने के लिए जिंदा पति को किया मृत घोषित, पुलिस ने किया गिरफ्तार