मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Heroin worth Rs 3.25 crore seized in Mumbai, two accused arrested
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कांदिवली पश्चिम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच यूनिट-11 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 651 ग्राम हेरोइन बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
मुंबई : ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कांदिवली पश्चिम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच यूनिट-11 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 651 ग्राम हेरोइन बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुंबई और मुंबई उपनगर में नशीले पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त और सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 को क्राइम ब्रांच यूनिट-11 की टीम को ड्रग्स तस्करी से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी.
जांच एजेंसियों को इस मामले में दूसरे राज्यों से संचालित होने वाले ड्रग्स तस्करी गिरोह की संलिप्तता की भी आशंका है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और ड्रग्स सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मुंबई में नशीले पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


