मुंबई : फंदे से लटका मिला नौसेना के नाविक का शव, पत्नी और दो बच्चे भी मिले मृत, आत्महत्या का शक
Mumbai: Navy sailor's body found hanging; wife and two children also found dead, suicide suspected
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। चारों के शव शनिवार, 15 अगस्त को कोलाबा स्थित हाई-सिक्योरिटी कैंटोनमेंट इलाके नेवी नगर में उनके अपार्टमेंट से बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों में नौसेना का नाविक, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई गई है।
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। चारों के शव शनिवार, 15 अगस्त को कोलाबा स्थित हाई-सिक्योरिटी कैंटोनमेंट इलाके नेवी नगर में उनके अपार्टमेंट से बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों में नौसेना का नाविक, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई गई है।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, नाविक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन या उन्हें दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भारतीय नौसेना ने क्या कहा?
भारतीय नौसेना ने भी इस घटना पर बयान जारी किया है। नौसेना के मुताबिक, कोलाबा के नेवी नगर में एक दुखद घटना में 15 अगस्त को भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय नौसेना इसमें हर संभव मदद कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य निष्कर्षों का इंतजार कर रही है। मौतों की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।


