मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, मुख्यमंत्री ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
Mumbai gets a major mobility booster as CM Fadnavis inaugurates several projects
केंद्र सरकार ने उपनगरीय लोकल ट्रेनों को मेट्रो की तर्ज पर बनाने की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वंदे भारत जैसी आधुनिक रेलगाड़ियां बनाने वाले कारखानों में स्वचालित दरवाजों, वातानुकूलित सुविधा और स्वच्छता से लैस मेट्रो जैसी लोकल ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई महानगर के यातायात के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज जिन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनसे मुंबई के यातायात को 'मोबिलिटी बूस्टर' (गति का बूस्टर) मिलेगा.
मुंबई : केंद्र सरकार ने उपनगरीय लोकल ट्रेनों को मेट्रो की तर्ज पर बनाने की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वंदे भारत जैसी आधुनिक रेलगाड़ियां बनाने वाले कारखानों में स्वचालित दरवाजों, वातानुकूलित सुविधा और स्वच्छता से लैस मेट्रो जैसी लोकल ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई महानगर के यातायात के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज जिन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनसे मुंबई के यातायात को 'मोबिलिटी बूस्टर' (गति का बूस्टर) मिलेगा.
सह्याद्री अतिथि गृह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की दो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही ठाणे-बोरीवली दोहरी भूमिगत मार्ग परियोजना के ठाणे छोर पर टीबीएम ‘अर्जुना’ का शुभारंभ किया गया. वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो लाइन 2बी पर चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया.
वहीं, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर बाबासाहेब अनंतराव भोसले के नाम पर किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह बात कही.
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल तथा विधायक प्रवीण दरेकर, राजहंस सिंह और अबू आजमी उपस्थित थे.
2027 में मेट्रो जैसी 238 उपनगरीय लोकल ट्रेनें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई महानगर में एक ओर स्वच्छ, सुंदर और वातानुकूलित मेट्रो का सफर है, जबकि दूसरी ओर लोकल ट्रेन का सफर कई बार परेशानी भरा होता है. इस अंतर को जल्द ही दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2027 में मुंबईकरों की सेवा में मेट्रो जैसी 238 उपनगरीय लोकल ट्रेनें उपलब्ध होंगी. मार्च 2030 तक मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें मेट्रो जैसी सुविधाओं से लैस हो जाएंगी.


