मुंबई : ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत

Mumbai: Woman bike rider crushed by trailer, dies in hospital

मुंबई : ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत

मुंबई से बस्तर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी के मरकाटोला घाट में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस्तर की ओर बाइक से जा रहे राइडर्स के एक समूह की यात्रा धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से मुंबई निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मुंबई : मुंबई से बस्तर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी के मरकाटोला घाट में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस्तर की ओर बाइक से जा रहे राइडर्स के एक समूह की यात्रा धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से मुंबई निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

 

Read More मुंबई में खुलेगा यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का कैंपस, यूजीसी से मिली मंजूरी

मुंबई से करीब 23 राइडर्स का समूह बाइक से बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दल में कांदिवली वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर भी शामिल थीं। बताया गया कि समूह के अधिकांश सदस्य आगे निकल चुके थे और रिद्धि कुछ साथियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास उनकी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रेलर और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रिद्धि के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस

राइडर्स के समूह के सदस्यों ने बताया कि रिद्धि उनके साथ बस्तर की यात्रा पर निकली थीं। हादसे के बाद साथी राइडर्स सदमे में हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ फरार वाहन और चालक की पहचान करने में लगी है।

Read More महाराष्ट्र में Flat Nomination Rules: नॉमिनी बनने से कोई व्यक्ति अपने आप फ्लैट का कानूनी मालिक नहीं बनता

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी