मुंबई : इलेक्ट्रिकल गाड़ियां चुराने वाले गिरोह के 2 लोग गिरफ्तार

Mumbai: Two members of a gang involved in stealing electric vehicles arrested

मुंबई : इलेक्ट्रिकल गाड़ियां चुराने वाले गिरोह के 2 लोग गिरफ्तार

अगर आप भी इलेक्ट्रिक वीकल चलाते हैं तो अब थोड़ा सर्तकता बरतें, क्योंकि नई ईवी गाड़ियां चोरों की भी पहली पसंद बन गई है। उनके लिए इलेक्ट्रिकल वीकल चुराना और बेचना पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों की अपेक्षा आसान होता है। एमआईडीसी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब दो वाहन चोर मोहसिन मालतबड़े (25) और अरफात शेख (22) को पकड़ा तो यह नया फैक्ट सामने आया।

मुंबई : अगर आप भी इलेक्ट्रिक वीकल चलाते हैं तो अब थोड़ा सर्तकता बरतें, क्योंकि नई ईवी गाड़ियां चोरों की भी पहली पसंद बन गई है। उनके लिए इलेक्ट्रिकल वीकल चुराना और बेचना पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों की अपेक्षा आसान होता है। एमआईडीसी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब दो वाहन चोर मोहसिन मालतबड़े (25) और अरफात शेख (22) को पकड़ा तो यह नया फैक्ट सामने आया। चोरी के आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मुंबई सेंट्रल, चांदीवली, चर्नी रोड, विक्रोली, दादर, वाकोला, अंधेरी और वरली समेत मुंबई के विभिन्न इलाकों से गाड़ियां चुराईं हैं।

 

Read More मुंबई: 'सरकारी एजेंसी को भेदभावपूर्ण कार्रवाई का अधिकार नहीं', बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र एफडीए को लगाई फटकार

पेट्रोल गाड़ी चुराने रिस्क ज्यादा
एमआईडीसी पुलिस के अनुसार, मोहसिन और अरफात शेख के पास से चोरी की 11 इलेक्ट्रिक वीकल बरामद हुई हैं, जिनमें अधिकतर स्कूटर थी। पुलिस के अनुसार, अंधेरी स्थित ओपस सेंटर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चोरी की जांच के दौरान पुलिस 50 से 60 सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों तक पहुंची थी।

Read More मुंबई :  सियासत में फिर उठी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विलय की चर्चा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल वाहनों की अपेक्षा इन दिनों बाजार में ईवी की डिमांड काफी है। इसे चोरी करना और बेचना दोनों बेहद आसान है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में ईवी चोरी के पीछे कई गिरोह सक्रिय हैं। अब पेट्रोल गाड़ी से अधिक चोरों की नजर ईवी पर रहती हैं। कार्रवाई को डीसीपी दत्ता नलावडे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
  

Read More मुंबई गणेश आगमन 2026: परेल में मशहूर पंडालों में भगवान गणेश के स्वागत के साथ जश्न शुरू