आलू की बोरियों के पीछे छुपाया था ₹27.93 लाख का गुटखा: पालघर पुलिस ने हाइवे पर पकड़ा आयशर टेम्पो, ₹47.93 लाख का माल जब्त, 2 गिरफ्तार
Gutkha worth ₹27.93 lakh hidden behind potato sacks: Palghar police intercept Eicher tempo on highway, confiscate goods worth ₹47.93 lakh, 2 arrested
मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर पालघर पुलिस ने गुजरात से आ रहे एक आयशर टेम्पो को रोककर जब तलाशी ली, तो दंग रह गई। आलू की बोरियों के पीछे छिपाया गया था ₹27.93 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला! पुलिस ने टेम्पो समेत कुल ₹47.93 लाख का माल जब्त कर भिवंडी के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पालघर पुलिस का साफ संदेश—तस्करी के नए-नए पैंतरे भी पुलिस की नजरों से नहीं बच पाएंगे!
पालघर : पालघर जिले में अवैध धंधों और तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तलासरी पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुजरात से मुंबई की ओर आ रहे एक आयशर टेम्पो को मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेरकर तलाशी ली गई, जिसमें आलू की बोरियों के पीछे छुपाकर लाया जा रहा लाखों रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा बरामद किया गया। पुलिस ने कुल ₹47,93,796/- मूल्य का सामान व टेम्पो जब्त कर भिवंडी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का विवरण
29 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 05:00 बजे तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एलसीबी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आयशर टेम्पो (MH04/LY/5891) में गुजरात राज्य से प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा भरकर मुंबई की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही एलसीबी पालघर और तलासरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर जाल बिछाया और संदिग्ध टेम्पो को रोककर तलाशी ली। शुरुआती जांच में टेम्पो के अंदर आलू की बोरियां रखी हुई दिखाई दीं, लेकिन जब बोरियों को हटाकर गहराई से जांच की गई तो उसके पीछे छुपाया गया ₹27,93,796/- कीमत का केसरयुक्त प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू का जत्था बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी:
- संजयकुमार रजवंता केवट (42 वर्ष) - व्यवसाय: चालक, निवासी: चिक्का बिल्डिंग, पहला माला, अलंकार टॉकीज के पास, पदमानगर, भिवंडी, जिला ठाणे।
- मोहम्मद इशराक अहमद मोहम्मद शमीम अंसारी (28 वर्ष) - व्यवसाय: चालक, निवासी: मकान नं. 4, निजामपुरा, जवाद होटल के पास, भिवंडी, जिला ठाणे (मूल निवासी: बैरपुर, तहसील मानधाता, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश)।
कुल जब्ती व कानूनी कार्रवाई:
- बरामद माल: ₹27,93,796/- मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा/तंबाकू।
- जब्त वाहन: ₹20,00,000/- कीमत का आयशर टेम्पो।
- कुल जब्ती: ₹47,93,796/-
- कानूनी धाराएं: दोनों आरोपियों के खिलाफ तलासरी पुलिस स्टेशन में मुकदमा (गुन्हा रजि. नं. 221/2026) दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 223, 274, 275 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) 2006 की धारा 26(2)(i), 26(2)(iv), 30(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमोल चिंधे कर रहे हैं।
पुलिस टीम:
यह कार्रवाई पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी निशा जाधव (डहाणू) के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रभारी प्रदीप पाटिल, तलासरी पोनि अजय गोरड, पोअं राहुल क्षत्रिय, विशाल लोहार (LCB पालघर), पोउपनि अमोल चिंधे, पोहवा संदीप चौधरी, पोना सचिन आव्हाड और पोशि परशुराम घाटाळ (तलासरी पुलिस स्टेशन) द्वारा की गई।


