मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट को अचानक करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट; यात्री हुए परेशान, जानिए पूरा मामला
A flight from Mumbai to Dehradun was suddenly diverted to Lucknow; passengers were upset, learn the full story.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर मुंबई-देहरादून फ्लाइट के लैंड होने के बाद कई प्रकार की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट एआई-431 को उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, रविवार को मुंबई से देहरादून जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर मुंबई-देहरादून फ्लाइट के लैंड होने के बाद कई प्रकार की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट एआई-431 को उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, रविवार को मुंबई से देहरादून जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया।
एयर इंडिया के फ्लाइट स्टेटस के अनुसार, मुंबई-देहरादून फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम खराब होने और विजिबिलिटी ठीक न होने के कारण फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-431 मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से रविवार दोपहर को उड़ान भरी। इसके दोपहर करीब 2:48 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने की टाइमिंग निर्धारित थी। अमूमन यह फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 2:20 बजे देहरादून उतरती है। लेकिन, सोमवार को फ्लाइट कुछ देर से उड़ान भरी।
देहरादून के एयर स्पेस में पहुंचने के साथ ही एटीसी की ओर से खराब मौसम का अलर्ट आया। पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की स्थिति में नजदीकी एयरपोर्ट पर फ्लाइट को डायवर्ट किया जाता रहा है। रविवार को भी इसी प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा विमान
एयर इंडिया का विमान एआई-431 शाम 4:45 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान करीब सवा घंटे खड़ी रही। देहरादून में मौसम ठीक होने और विजिलिबिटी सही होने के बाद शाम 6 बजे विमान को लखनऊ से उड़ान की अनुमति दी गई। इसके बाद यात्रियों का सफर पूरा हुआ।
एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, विमान शाम करीब 6 बजे लखनऊ से देहरादून के लिए रवाना हुआ। इससे पहले दिन में भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया था
विमान में ही रहे यात्री
लखनऊ में विमान के खड़े रहने के दौरान यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें विमान में ही सुरक्षित रखा गया। साथ ही, देहरादून के मौसम की ताजा रिपोर्ट ली जाती रही। देहरादून में मौसम अनुकूल होते ही विमान को उड़ान भरने की क्लीयरेंस मिली। इसके बाद विमान लखनऊ से देहरादून के लिए उड़ान भर सकी।


