मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

A Mumbai woman gave birth to a premature baby at home, but an ambulance failed to arrive on time; the baby was taken to the hospital wrapped in a bedsheet.

मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

कुर्ला में एक महिला ने घर पर प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद ब्लडिंग शुरू होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। परिवार का आरोप है कि बार-बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं आई, जबकि पास के एक सरकारी मैटकनिटी होम ने उन्हें महिला को अस्पताल लाने की सलाह दी। समय पर मदद न मिलने के कारण, पड़ोसियों ने बेडशीट की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शहर में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के रिस्पॉन्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई: कुर्ला में एक महिला ने घर पर प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद ब्लडिंग शुरू होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। परिवार का आरोप है कि बार-बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं आई, जबकि पास के एक सरकारी मैटकनिटी होम ने उन्हें महिला को अस्पताल लाने की सलाह दी। समय पर मदद न मिलने के कारण, पड़ोसियों ने बेडशीट की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शहर में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के रिस्पॉन्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Read More मुंबई : 250 करोड़ की जमीन, 128 फ्लैट और वीआईपी मालिक... मुंबई के रुस्तमजी क्राउन क्यों चला हथौड़ा

परिवार के अनुसार, अंजलि पवार को अचानक लेबर पेन शुरू हुआ और उन्होंने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत थी और ब्लीडिंग भी हो रही थी। उनकी हालत को देखते हुए परिवार ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस से सर्विस से संपर्क किया। हालांकि, पड़ोसी और पवार के खुद को भाई बताने वाले मयंक सोलंकी मे आरोप लगाया कि काफी देर इंजजार करने के बावजूद एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

Read More मुंबई पुलिस की SUV में Instagram Reel बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस वाहन तक पहुंच पर उठे सवाल

परिवार ने तुरंत मेडिकल मदद मांगी
हालात गंभीर होते देख, सोलंकी ने महिला के घर से करीब दो मिनट की दूरी पर स्थित सरकारी डॉ. आनंदी बाई जोशी मैटरनिटी होम से संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से घर आकर महिला की ब्लीडिंग रोकने के लिए तुरंत मदद करने का अनुरोध किया।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र के पांच बड़े पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर

सोलंकी के अनुसार, डॉक्टर ने उनसे कहा कि मेडिकल स्टाफ को अस्पताल परिसर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है और परिवार को महिला को अस्पताल लाने की सलाह दी। एम्बुलेंस के अभी भी न आने पर, परिवार ने मदद के लिए पास की पुलिस चौकी से संपर्क किया। सोलंकी का दावा है कि उन्हें वहां भी तुरंत मदद नहीं मिली।

Read More मुंबई : "शेर का ऑपरेशन करने वाला अभी कोई पैदा नहीं हुआ", ऑपरेशन टाइगर को लेकर बोले उद्धव ठाकरे

बेडशीट की मदद से महिला को पहुंचाया अस्पताल
कोई और विकल्प न होने पर, परिवार ने पड़ोसियों की मदद से बेडशीट को स्ट्रेचर की तरह इस्तेमाल किया और पवार को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना ने इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम पर चिंताएं बढ़ा दी हैं, खासकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं से जुड़े गंभीर मामलों में। परिवार ने देरी की जांच और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की हेल्थ कमिटी के चेयरमैन हरीश भंडिरगे ने कहा कि वे इस घटना की जानकारी लेंगे और जरूरी कार्रवाई करेंगे। परिवार के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। 108 एम्बुलेंस सर्विस और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से जवाब मांगने के लिए भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

 

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी
लखनऊ : ‘मुंबई से यूपी कोई तिजोरी भरने आया है’, अखिलेश यादव ने यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े पर साधा निशाना