महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत !

Two brothers die after being struck by lightning in Maharashtra's Nagpur district!

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत !

नागपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की की मौत हो गई। मरने वाले दोनों किसान चचेरे भाई थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात मोहपा थाना क्षेत्र के तिष्टी खुर्द गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों मवेशियों को चराने के लिए खेत गए थे, जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और गांव के एक मंदिर में दोनों के शव मिले।

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की की मौत हो गई। मरने वाले दोनों किसान चचेरे भाई थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात मोहपा थाना क्षेत्र के तिष्टी खुर्द गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों मवेशियों को चराने के लिए खेत गए थे, जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और गांव के एक मंदिर में दोनों के शव मिले।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान तिबुराज राजेराम कनफड़े (64) और लक्ष्मण घनश्याम कनफड़े (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण दोनों ने मंदिर में शरण ली थी और आशंका है कि वहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।