मुंबई : महालक्ष्मी एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, कई ट्रेनों की आवाजाही में हुई देरी

Mumbai: Smoke billows from Mahalaxmi Express, causing delays in several trains

मुंबई : महालक्ष्मी एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, कई ट्रेनों की आवाजाही में हुई देरी

मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के कर्जत में मंकी हिल सेक्शन के पास हुई।

मुंबई : मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के कर्जत में मंकी हिल सेक्शन के पास हुई। कोल्हापुर से मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस के एक डिब्बे से अचानक धुआं निकलते देखा गया, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

 

Read More मुंबई: भेंडी बाजार में शालिमार हॉस्पिटैलिटी, नूर मोहम्मदी और रहमानिया रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, रसोई में कीड़े ......

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
रेलवे पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में धुआं निकलने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोच की जांच की और आवश्यक कदम उठाए, जिसके बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

Read More मुंबई : बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत