मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत

Mumbra: Tragic accident: 13-year-old girl dies after balcony slab collapses

मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत

मुंब्रा इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना दरगाह गली, अमृत नगर इलाके में जनता बेकरी के पास हुई, जहां इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का स्लैब टूटकर पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से पांच लोगों की हालत सामान्य बताई गई है।

मुंब्रा : मुंब्रा इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना दरगाह गली, अमृत नगर इलाके में जनता बेकरी के पास हुई, जहां इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का स्लैब टूटकर पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से पांच लोगों की हालत सामान्य बताई गई है।

 

Read More नालासोपारा में दिनदहाड़े पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई चौंकाने वाली घटना

हादसे में गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय अस्मा कादर शेख को तत्काल इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा दिया है। इमारत में रहने वाले करीब 70 से 80 लोगों को अस्थायी रूप से ठाणे नगर निगम के एक स्कूल में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Read More नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में लगी चोट; CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इमारत की मजबूती और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बालकनी का हिस्सा कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मुंब्रा क्षेत्र में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुरानी और जर्जर इमारतों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी असुरक्षित इमारत की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

Read More नासिक में नकली नोट छापने वाले रैकेट का भंडाफोड़, बंगले से लाखों के जाली नोट बरामद