Mumbra
Mumbai 

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में 29 अवैध नल कनेक्शन काटे, कार्रवाई और तेज...

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में 29 अवैध नल कनेक्शन काटे, कार्रवाई और तेज... मनपा अधिकारियों और अभियंताओं की मौजूदगी में पुलिस बंदोबस्त के बीच कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 8 सितंबर को 16 और 11 सितंबर को 15 अवैध कनेक्शन काटे गए थे। यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा। अवैध कनेक्शन दोबारा न जोड़े जाएं, इसके लिए भी मनपा ने विशेष व्यवस्था की है। बार-बार अवैध कनेक्शन वाले स्थानों पर 24 घंटे क्लॉकमैन तैनात किए जाएंगे।
Read More...
Maharashtra 

मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत

मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत मुंब्रा इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना दरगाह गली, अमृत नगर इलाके में जनता बेकरी के पास हुई, जहां इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का स्लैब टूटकर पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से पांच लोगों की हालत सामान्य बताई गई है।
Read More...
Mumbai 

ठाणे : मुंब्रा में 22 साल पुरानी इमारत का स्लैब गिरा... 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत !

ठाणे : मुंब्रा में 22 साल पुरानी इमारत का स्लैब गिरा...  70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ! इमारत तल चार मंजिला और करीब 22 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। घटना के समय ठाणे महानगरपालिका के बांधकाम विभाग के उप अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया गया। ठाणे नगर निगम प्रशासन ने इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे की कार्रवाई ठाणे महानगरपालिका के मुंब्रा प्रभाग समिति और बांधकाम विभाग द्वारा की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।
Read More...
Mumbai 

ठाणे  : पारिवारिक विवाद में मुंब्रा चॉल में एक व्यक्ति ने गोली चलाई, एक की मौत

ठाणे  : पारिवारिक विवाद में मुंब्रा चॉल में एक व्यक्ति ने गोली चलाई, एक की मौत मुंब्रा इलाके में हुई हिंसक गोलीबारी के बाद गुरुवार सुबह 51 साल के एक पूर्व आर्मी जवान को हिरासत में लिया गया। गोलीबारी में एक आदमी की मौत हो गई और दो दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 11:30 AM बजे मुंब्रा बाईपास के कैलाश नगर इलाके में सुमंताई चव्हाण हिंदी प्राइमरी स्कूल के पास हुई। आरोपी की पहचान जयन शिवनंदन नायर के तौर पर हुई है। उसने कथित तौर पर कई दिनों से चल रहे आपसी झगड़े के बाद कुछ लोगों पर गोली चला दी। शुरुआती पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह झगड़ा नायर की फॉस्टर बहन पर लगे हैरेसमेंट के आरोपों से शुरू हुआ था। यह झगड़ा गुरुवार सुबह बिस्मिल्ला चॉल में बढ़ गया, जहाँ नायर ने कथित तौर पर अपनी बंदूक से करीब पाँच राउंड फायरिंग की।
Read More...

Advertisement