Tragic
Mumbai 

मुंबई में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत

मुंबई में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत वालकेश्वर में बाबुलनाथ रोड स्थित 'सूर्य प्रकाश बिल्डिंग' एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे को हटाया। घटना की छानबीन की जा रही है। मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीती रात सूर्यप्रकाश बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारियों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई।
Read More...
National 

कोटा : दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 की मौत 

कोटा : दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 की मौत  राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह चारों युवक एक कार में सवार थे, जिसकी ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। सूचना मिलने पर चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कंट्रोल सेंटर से भी टीम मौके पर पहुंच गई थी। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी मौके पर आ गई। आनन-फानन में इन युवकों को रामगंज मंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों को मृत घोषित कर दिया गया।
Read More...
National 

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत देश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिनकी वजह से कई परिवार उजड़ रहे हैं. ताजा घटना मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए अब्दुल सखुर (58) और उनके 25 वर्षीय बेटे सज्जाद मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर के पीछे से टकरा गई. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है.
Read More...
Mumbai 

पनवेल : दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल 

पनवेल : दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल  पनवेल शहर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार एक्सयूवी-700 कार ने आगे चल रहे एक कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों- श्रीनाथ और हितेंद्र को बेहद गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Read More...

Advertisement