मुंबई: एक और मुंबई बसाने की तैयारी, 124 गांवों को मिलाकर बनेगी सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी, नवी मुंबई और अटल सेतु से कनेक्टिविटी

Mumbai: Another Mumbai is being built, with 124 villages to be integrated into a Singapore-like smart city, with connectivity to Navi Mumbai and the Atal Setu.

मुंबई: एक और मुंबई बसाने की तैयारी, 124 गांवों को मिलाकर बनेगी सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी, नवी मुंबई और अटल सेतु से कनेक्टिविटी

सपनों की नगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब एक तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है, जो सिंगापुर जैसी शानदार हाईटेक सिटी होगी. करीब 200 वर्षों से बांद्रा, अंधेरी, वर्ली-कुर्ला से लेकर मीरा रोड, विरार, वसई तक फैली मुंबई आपके जेहन में बसी है, लेकिन अब एक नया शहर आकार लेने जा रहा है. मुंबई 3.0 को कर्नाला-साई-चिर्नर यानी KSC न्यू टाउन या थर्ड मुंबई नाम दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के साथ प्राइवेट कंपनियां ये स्मार्ट सिटी बनाएंगी.

मुंबई: सपनों की नगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब एक तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है, जो सिंगापुर जैसी शानदार हाईटेक सिटी होगी. करीब 200 वर्षों से बांद्रा, अंधेरी, वर्ली-कुर्ला से लेकर मीरा रोड, विरार, वसई तक फैली मुंबई आपके जेहन में बसी है, लेकिन अब एक नया शहर आकार लेने जा रहा है. मुंबई 3.0 को कर्नाला-साई-चिर्नर यानी KSC न्यू टाउन या थर्ड मुंबई नाम दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के साथ प्राइवेट कंपनियां ये स्मार्ट सिटी बनाएंगी. यह नया मुंबई शहर रायगढ़ जिले के 124 गांवों को मिलाकर उरण, पेन और पनवेल तालुका को मिलाकर बनाया जाएगा, जो नवी मुंबई से सटा इलाका है. नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यह शून्य से 25 किलोमीटर के दायरे में होगी. 21 किमी के अटल सेतु के बनने के बाद साउथ मुंबई से यहां 20 से 25 मिनट में पहुंचा जा सकता है. 

 

Read More "मैंने तुम्हारे बाप को मारा, अब तेरा नंबर": बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी की जीशान सिद्दीकी को मिली वायरल ऑडियो में जान से मारने की धमकी

मुंबई 3.0 कहां बसेगी
इसके 104 वर्ग किमी में टाउनशिप और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर होगा. बाकी हिस्से में जंगल, ग्रीन जोन और ग्रामीण आबादी रहेगी. यह साउथ-सेंट्रल मुंबई से बड़ा और नवी मुंबई के मुकाबले हाईटेक और हाईस्पीड वाला सिंगापुर, हांगकांग जैसे ग्लोबल इकोनॉमिक हब होगा.  सिंगापुर की अर्बन डेवलपमेंट कंसल्टेंसी सुरबाना जुरोंग  इसका मास्टरप्लान तैयार कर रही है. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की तरह यहां एक विशाल कमर्शियल और फाइनेंशियल सेंटर होगा. डेटा सेंटर पार्क, आईटी हब, लॉजिस्टिक्स और पोर्ट हब(JNPT के नजदीक) के साथ ग्लोबल एजुकेशन हब और हेल्थकेयर सेंटर भी होंगे. खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस आर्थिक सम्मेलन में इसका ऐलान किया था.

Read More मुंबई: वोटर लिस्ट रिवीजन में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु से लिंक
बई शहर में साउथ मुंबई, सेंट्रल मुंबई, और पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाके शामिल हैं.नवी मुंबई को  मुंबई 2.0 भी कहते हैं. इसमें नवी मुंबई नगर निगम और पनवेल नगर निगम का शहरी इलाका आता है. जबकि मुंबई 3.0 यानी तीसरी मुंबई में उरण, पेन और पनवेल तालुका के 124 गांवों का इलाका आएगा.

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा कदम ब्लड बैंकों के लिए पहली बार आए नए दिशा निर्देश