-like
Mumbai 

मुंबई: एक और मुंबई बसाने की तैयारी, 124 गांवों को मिलाकर बनेगी सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी, नवी मुंबई और अटल सेतु से कनेक्टिविटी

मुंबई: एक और मुंबई बसाने की तैयारी, 124 गांवों को मिलाकर बनेगी सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी, नवी मुंबई और अटल सेतु से कनेक्टिविटी सपनों की नगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब एक तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है, जो सिंगापुर जैसी शानदार हाईटेक सिटी होगी. करीब 200 वर्षों से बांद्रा, अंधेरी, वर्ली-कुर्ला से लेकर मीरा रोड, विरार, वसई तक फैली मुंबई आपके जेहन में बसी है, लेकिन अब एक नया शहर आकार लेने जा रहा है. मुंबई 3.0 को कर्नाला-साई-चिर्नर यानी KSC न्यू टाउन या थर्ड मुंबई नाम दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के साथ प्राइवेट कंपनियां ये स्मार्ट सिटी बनाएंगी.
Read More...
Maharashtra 

खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे

खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे महाराष्ट्र के खोपोली स्थित मशहूर ज़ेनिथ वॉटरफॉल में शनिवार को अचानक भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए, जिससे मुंबई से आए लगभग 80 पर्यटक फंस गए। तेज बारिश के चलते वॉटरफॉल क्षेत्र में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और ओवरफ्लो की स्थिति बन गई, जिससे पर्यटकों का वापसी मार्ग बंद हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल, चेंबूर और घाटकोपर क्षेत्र से आए ये पर्यटक सुबह करीब 7 बजे वॉटरफॉल एरिया में पहुंचे थे।
Read More...
Mumbai 

माटुंगा इलाके में कोयता गैंग जैसी घटना; हमलावरों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया

माटुंगा इलाके में कोयता गैंग जैसी घटना; हमलावरों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया माटुंगा में दबंगों ने पुरानी रंजिश की वजह से एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका फिलहाल लोकमान्य तिलक अस्पताल में इलाज चल रहा है। देश और दुनिया के सुरक्षित शहरों में शुमार मुंबई की सड़क पर दौड़ते तलवार, चॉपर, रॉड, कुल्हाड़ी, कोयता से लैस दबंगों का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोग सकते में आ गए। घटना की वजह से मुंबई में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। वहीं पूरे इलाके में डर का माहौल है।
Read More...

Advertisement