मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

A horrific accident occurred on the Mumbai-Goa National Highway when a car rear-ended a container truck, resulting in the tragic deaths of a father and son.

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

देश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिनकी वजह से कई परिवार उजड़ रहे हैं. ताजा घटना मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए अब्दुल सखुर (58) और उनके 25 वर्षीय बेटे सज्जाद मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर के पीछे से टकरा गई. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है.

मुंबई : देश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिनकी वजह से कई परिवार उजड़ रहे हैं. ताजा घटना मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए अब्दुल सखुर (58) और उनके 25 वर्षीय बेटे सज्जाद मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर के पीछे से टकरा गई. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है.

 

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सज्जाद का एक 20 वर्षीय बेटा और ड्राइवर भी सवार था. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सज्जाद के छोटे बेटे सजेत खोत हादसे के तुरंत बाद इलाज के लिए माणगांव उपजिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. ड्राइवर उस्मान अब्दुल हमीद करविलकर उम्र 21 वर्ष निवासी महाड, को मामूली चोटें आईं और उन्हें कोलाड प्राथमिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुंबई गोवा हाईवे पर कोलाड के पास पुई गांव के पास हुई.

Read More ठाणे : सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 2.2 करोड़ रुपए का मुआवजा

हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक व्यक्ति को हाइड्रोलिक कटर की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस और एसवीआरएस बचाव दल और ग्रामीणों की मदद से, दोनों मृतकों को शव परीक्षण के लिए रोहा उपजिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और घायलों को माणगांव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. आगे की जांच कोलाड पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर नितिन मोहिते कर रहे हैं.

Read More मुंबई : लोकल की बढ़ती भीड़ के कारण दर्दनाक हादसा; महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक जवान की मौत 

हादसा इतना भयानक और दिल दहला देने वाला है कि जवान सज्जाद की 29 दिसंबर को शादी होनी थी. इसके लिए पिता काम के सिलसिले में कतर दुबई में हैं. जब ये तीनों उन्हें लेने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से आ रहे तो रास्ते में ही वक्त ने उन पर मौत से घेरा और इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत से पूरे गोरेगांव इलाके में शोक फैल गया है.

Read More चंद्रपुर : दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक ने टक्कर मार दी; हादसे में छह यात्रियों की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई