मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सुजुकी हायाबुसा से भीषण हादसा, 3 युवकों की मौत

Suzuki Hayabusa accident on Mumbai-Ahmedabad highway, 3 youths killed

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सुजुकी हायाबुसा से भीषण हादसा, 3 युवकों की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वसई के चिंचोटी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय राहगीर और बाइक सवार दो युवकों सहित कुल तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लोहे की रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा गिरी।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वसई के चिंचोटी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय राहगीर और बाइक सवार दो युवकों सहित कुल तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लोहे की रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा गिरी।

 

Read More मुंबई : शेयर-ट्रेडिंग साइबर धोखाधड़ी ; मुनाफे के लालच में कारोबारी ने गंवाए १०.९८ करोड़

क्या है पूरा मामला?
विरार निवासी शाहरुख खान अपनी सुजुकी हायाबुसा बाइक से दोस्त अर्जुन शेट्टी (25) के साथ घर लौट रहा था। चिंचोटी इलाके में साधना होटल के पास सड़क पार कर रहे 19 वर्षीय ईश्वर साव को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक करीब 100 मीटर दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में ईश्वर साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शाहरुख और अर्जुन ने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Read More मुंबई : पिछले १२ वर्षों में देश में लूट का माहौल - हर्षवर्धन सपकाल

तेज रफ्तार ने ली तीन जिंदगियां
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण बाइक की तेज गति सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक रेसिंग और उससे होने वाली मौतों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More मुंबई : मानखुर्द में सरकारी जमीन पर बने 1,200 अवैध निर्माण ध्वस्त, 11 एकड़ जमीन कराई खाली

स्थानीय नागरिकों में इस घटना के बाद से शोक और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासनिक सख्ती की मांग तेज हो गई है। नागरिकों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Read More मुंबई: टेंडर अलॉट होने के 5 महीने बाद भी 6 स्टेशनों पर नहीं शुरू हुई इमरजेंसी मेडिकल रूम की फैसिलिटी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत