मुंबई एटीएस का वाराणसी के डॉक्टर के घर छापा, जानिए पूरा मामला

Mumbai ATS raids Varanasi doctor's house, know the whole story

मुंबई एटीएस का वाराणसी के डॉक्टर के घर छापा, जानिए पूरा मामला

वाराणसी में मुंबई एटीएस और यूपी एटीएस की टीम ने करीब 8 घंटे तक एक मुस्लिम युवक से पूछताछ की। मुंबई एटीएस की टीम मुंबई में दर्ज एक एफआईआर के सिलसिले में एक संदिग्ध की तलाश में आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में पहुंची थी। 18 वर्षीय यह संदिग्ध मुस्लिम युवक क्षेत्र के नामी चाइल्ड स्पेशलिस्ट का बेटा है।

वाराणसी: वाराणसी में मुंबई एटीएस और यूपी एटीएस की टीम ने करीब 8 घंटे तक एक मुस्लिम युवक से पूछताछ की। मुंबई एटीएस की टीम मुंबई में दर्ज एक एफआईआर के सिलसिले में एक संदिग्ध की तलाश में आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में पहुंची थी। 18 वर्षीय यह संदिग्ध मुस्लिम युवक क्षेत्र के नामी चाइल्ड स्पेशलिस्ट का बेटा है।

 

Read More मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद

क्षेत्र में खासा नाम और रसूख होने की वजह से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद एटीएस के साथ मौजूद आईबी के टीम सदस्य ने हालांकि इस मामले पर कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बताया। लेकिन जाते जाते एटीएस की टीम लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ जांच के लिए ले गई।

Read More  मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना!

मामला जानिए
देश के कई शहरों में अचानक से आतंकवाद से जुड़े मामलों में लगातार गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच मंगलवार की दोपहर अचानक से आदमपुर थाने के हनुमान फाटक क्षेत्र में मुंबई एटोएस और यूपी एटीएस की एक टीम के आने से हड़कंप मच गया। मामला क्षेत्र के बड़े चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्टके घर से जुड़ा था। इसलिए ये खबर तेजी से इलाके में फैल गई। देखते-देखते इस मुस्लिम बहुल इलाके में मीडियाकर्मियों समेत सैकड़ो लोगों का जमावड़ा लग गया।

Read More मुंबई : आशा भोसले के अंतिम दर्शन को उनके घर पहुंचे सीएम फडणवीस, श्रद्धांजलि अर्पित की

थोड़ी देर के बाद जानकारी मिली कि यूपी एटीएस के बनारस की टीम के साथ मुंबई एटीएस की टीम इस चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्ट के 19 वर्षीय बेटे अबू बकर से पूछताछ करने पहुंची है। एटोएस कि इस टीम के साथ आईबी के भी लोग थे। इसी बीच पूछताछ के समय लगातार बढ़ता जा रहा था और बाहर लोगो की भीड़ भी। करीब 8 घण्टे तक छापेमारी करने वाली टीम ने परिवार के सभी सदस्यों और 18 वर्षीय युवक अबु बकर से पूछताछ की।

Read More मुंबई : अप्रैल के बचे हुए दिनों में मौसम का मिजाज रहने वाला है गर्म और उमस भरा 

टेलीग्राम के मैसेज और वीडियो के मामले में पूछताछ की गई
जानकारी के अनुसार, मुंबई में एक दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान वाराणसी के एक युवक अबू बकर के बारे में एटीएस की टीम को पता चला। इसी लीड को ट्रेस करते हुए मुंबई और यूपी एटोएस की टीम आदमपुर क्षेत्र के नामी चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्ट के घर पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कश्मीर के एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से एक आईडी का पता चला। इस चैनल के तार पाकिस्तान के हाफिज सईद तक जुड़े थे। इसी लिंक का राज जानने के लिए आज एक संयुक्त छपेमारी की गईं। जानकारी के मुताबिक ये युवक नीट की तैयारी करता है

कई दस्तावेज टीम ले गई साथ
8 घण्टे की पूछताछ के बाद एटीएस की टीम अपने साथ लैपटॉप समेत कई इलेट्रॉनिक गैजेट अपने साथ ले जाते दिखी। इतना ही नहीं टीम के सदस्य कई दस्तावेज भी अपने साथ ले जाते दिखे। हालांकि इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं इस बात की टीम के किसी सदस्य ने कोई जानकारी नहीं दी।