मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी

Orange alert issued for Mumbai, Thane, Nashik for next 5 days, red alert issued for Palghar, Nashik Ghat

मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी

आने वाले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उप नगर, ठाणे और नासिक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पालघर, रायगढ़, नासिक घाट, पुणे घाट और सतारा घाट के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. मुंबई में कुछ मिनट की बारिश ही सिस्टम की परीक्षा लेने के लिए काफी साबित हुई. किंग सर्कल इलाके में चंद मिनटों की बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं. हालात ऐसे बने कि बीएमसी को बड़े-बड़े पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा. वहीं, डामर की सड़क पर गहरे गड्ढे भी सामने आ गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं.

मुंबई: आने वाले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उप नगर, ठाणे और नासिक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पालघर, रायगढ़, नासिक घाट, पुणे घाट और सतारा घाट के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. मुंबई में कुछ मिनट की बारिश ही सिस्टम की परीक्षा लेने के लिए काफी साबित हुई. किंग सर्कल इलाके में चंद मिनटों की बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं. हालात ऐसे बने कि बीएमसी को बड़े-बड़े पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा. वहीं, डामर की सड़क पर गहरे गड्ढे भी सामने आ गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं.

 

Read More मुंबई पुलिस एक्शन में, वायरल आतंकी अलर्ट पोस्ट की जांच तेज

कई जगहों पर लगा जाम
मुंबई में मानसून ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश की वजह से सड़कों जाम लग गया है. निचले इलाकों में जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. नासिक में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गोदावरी नदी उफान पर है. वहीं पुणे, रायगढ़ से होकर बहने वाली उल्हास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी किनारे बसे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 
हालात ऐसे हैं कि पवित्र रामकुंड पूरी तरह पानी में समा गया है. घाट किनारे बने कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं. जिन सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, वहां अब सिर्फ तेज बहता पानी नजर आ रहा है. मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसकी वजह से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और कार्यालय जाने वालों को परेशानी हुई. मंगलवार को थोड़ी राहत मिली थी.

Read More FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने खुद बनाई दोस्तों के लिए चाय, सोशल मीडिया पर छाया ‘FDA Approved Tea’

पालघर जिले के वसई-विरार रेल खंड और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर जलजमाव के कारण गुजरात जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. भोर घाट खंड पर सोमवार को भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं की जा सकी है.

Read More वसई : हाईवे पर 1 करोड़ की नकली करेंसी जब्त, एक हिरासत में

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई को पीने का पानी आपूर्ति करने वाले 7 जलाशयों में से एक तुलसी झील, जलसंग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लबालब भर गई है.
 
 

Read More मुंबई: एफडीए की सख्ती का असर, मुंबई के स्कूल कैंटीन से हटने लगा जंक फूड अब मिलेगा हेल्दी खाना