मुंबई : 2 साल से बुनी जा रही थी जुहू के कारोबारी परिवार के कत्ल की साजिश, गार्ड की हत्या ने खोल दिया राज

Mumbai: A plot to murder a Juhu business family had been brewing for two years; the guard's murder revealed the secret.

मुंबई : 2 साल से बुनी जा रही थी जुहू के कारोबारी परिवार के कत्ल की साजिश, गार्ड की हत्या ने खोल दिया राज

जुहू में एक कारोबारी और उसके परिवार को खत्म कर घर में रखे आभूषण और कैश लूटने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कारोबारी के पूरे परिवार को निशाना बनाने की साजिश किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उनके ही कुक जोगेश्वर मल्लिक ने रची थी, जो वर्षों से घर में लोगों को खाना बनाकर परोस रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को कुक द्वारा करीब 2साल से अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। जुहू पुलिस ने कुक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुक के साथी विजय गोंजारी (38), शरद येरूडकर (41), महादेव येरूडकर (35) और अनिकेत बोरनाक (30) के रूप में हुई हैं। डीसीपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मुंबई : जुहू में एक कारोबारी और उसके परिवार को खत्म कर घर में रखे आभूषण और कैश लूटने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कारोबारी के पूरे परिवार को निशाना बनाने की साजिश किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उनके ही कुक जोगेश्वर मल्लिक ने रची थी, जो वर्षों से घर में लोगों को खाना बनाकर परोस रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को कुक द्वारा करीब 2साल से अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। जुहू पुलिस ने कुक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुक के साथी विजय गोंजारी (38), शरद येरूडकर (41), महादेव येरूडकर (35) और अनिकेत बोरनाक (30) के रूप में हुई हैं। डीसीपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

Read More मेट्रो सिनेमा के पास ₹10.64 लाख के नकली नोट जब्त, ठाणे का 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Read More ठाणे में एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹9.66 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त; 4 गिरफ्तार

ऐसे देने वाले थे योजना को अंजाम:
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटी को उसके फ्लैट में ही खत्म करने की योजना के तहत कुक अपने साथियों के साथ अभिराज सोसायटी में पहुंचा था। लेकिन वहां उसका सामना सोसायटी के गार्ड मनोज यादव से हो गया। गार्ड उसके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन सकता था। लिहाजा कुक ने पहले उससे दोस्ती का माहौल बनाया और उसे पार्टी देकर शराब पिलाई। गार्ड के नशे में होने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव को सोसायटी की पानी की टंकी में फेंक दिया गया।

Read More मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस

नकली चाबी से नहीं खुला असली ताला:
गार्ड की हत्या के बाद कुक अपने चार साथियों के साथ कारोबारी के छठी मंजिल स्थित फ्लैट पर पहुंचा। चूंकि, कुक होने के कारण घर वाले भरोसा करते थे। इसलिए उसने मौका देखकर फ्लैट की नकली चाबी बनवा रखी थी। उसकी योजना कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर घर में रखे आभूषण, कैश और अन्य कीमती सामान लूटने की थी। इसी नकली चाबी से जब फ्लैट का दरवाजा खोलने गया, तो वह खुला नहीं और उधर सुबह भी होने लगी थीं। पकड़े जाने के डर से कुक समेत सभी आरोपी वहां से भाग निकले। लेकिन आरोपियों की यही नाकामी पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गई। क्योंकि, सोसायटी की पानी की टंकी में गार्ड का शव मिलने के बाद जांच आगे बढ़ी और कारोबारी परिवार को खत्म करने की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ होने के बाद सभी पकड़े गए।

Read More नवी मुंबई: कैब में महिला यात्री से छेड़छाड़ की कोशिश ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी