मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़ 

Mumbai: A madman stopped the Mumbai local train, stood in front of the train with his chest puffed out, and was then slapped.

मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़ 

मुंबई में एक शख्स ट्रेन से आगे कटने चला था. लेकिन उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स आत्महत्या के इरादे से वसई और नालासोपारा के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक आकर खड़ा हो गया. उसे सामने देखते ही मुंबई लोकल तुरंत रुक गई. लेकिन वह शख्स हटने के लिए तैयार ही नहीं था. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं था. फिर क्या था. लोगों को गुस्सा आ गया. इतने में रेलवे स्टाफ का एक सदस्य नीचे उतरा और उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा. लेकिन उसने नहीं सुना. गुस्हसाए स्टाफ ने उसे दे दनादन कई तमाचे जड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

मुंबई: मुंबई में एक शख्स ट्रेन से आगे कटने चला था. लेकिन उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स आत्महत्या के इरादे से वसई और नालासोपारा के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक आकर खड़ा हो गया. उसे सामने देखते ही मुंबई लोकल तुरंत रुक गई. लेकिन वह शख्स हटने के लिए तैयार ही नहीं था. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं था. फिर क्या था. लोगों को गुस्सा आ गया. इतने में रेलवे स्टाफ का एक सदस्य नीचे उतरा और उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा. लेकिन उसने नहीं सुना. गुस्हसाए स्टाफ ने उसे दे दनादन कई तमाचे जड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

Read More मुंबई : ड्यूश बैंक अधिकारी पर रेप मामले में मुंबई पुलिस को झटका... कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज की, निष्पक्ष जांच के आदेश

मरने के लिए ट्रेन के सामने पहुंचा, मिले थप्पड़
हैरानी की बात यह है कि शख्स मरने के लिए नाला पार करके रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था. मौत तो नहीं लेकिन उसे पिटाई जरूर मिल गई. सामने आए वीडियो में ट्रेन में मौजूद लोग कहते हुए सुनाई दे रहा हैं कि बजाओ इसको, यानी कि इसे पीटो.इसने में रेलवे स्टाफ ने उसे सच में पीट दिया. पीक आवर्स में हुई इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी झेलने पड़ी. ट्रेक काफी समय तक रास्ते में ही रुकी रही. जिस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई. 

Read More  मुंबई-दिल्ली से धनबाद की ट्रेनें फुल; दिवाली-छठ पर घर वापसी मुश्किल  

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था
रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.

Read More मुंबई: मराठा आरक्षण के लिए 19 सितंबर से मुंबई में अनशन: समर्थकों को दिए ये निर्देश

Read More मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था
रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.