front
Mumbai 

मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़ 

मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़  मुंबई में एक शख्स ट्रेन से आगे कटने चला था. लेकिन उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स आत्महत्या के इरादे से वसई और नालासोपारा के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक आकर खड़ा हो गया. उसे सामने देखते ही मुंबई लोकल तुरंत रुक गई. लेकिन वह शख्स हटने के लिए तैयार ही नहीं था. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं था. फिर क्या था. लोगों को गुस्सा आ गया. इतने में रेलवे स्टाफ का एक सदस्य नीचे उतरा और उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा. लेकिन उसने नहीं सुना. गुस्हसाए स्टाफ ने उसे दे दनादन कई तमाचे जड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार मुंबई के दहिसर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नासिर अमीन पठान नाम के एक आरोपी को लिफ्ट के अंदर एक नाबालिग के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मुंबई के दहिसर पुलिस स्टेशन इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, जहां दहिसर के जनकल्याण नगर शांति नगर इलाके की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में नाबालिग के सामने एक युवक अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : भारी बारिश के दौरान मुकेश अंबानी के काफिले के सामने पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे

मुंबई : भारी बारिश के दौरान मुकेश अंबानी के काफिले के सामने पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा तल गया, जब पश्चिमी उपनगरों में उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने अचानक एक पेड़ गिर गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में यातायात बाधित हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई के बांद्रा इलाके में यह घटना उस समय हुई जब तेज बारिश और हवा के बीच सड़क पर हालत बिगड़ी थी। बताया जा रहा है कि पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया और सुरक्षा काफिले के आगे का रास्ता अवरुद्ध हो गया। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई: ‘मानसून की पूरी तैयारी’ का दावा करने वाली मेयर के सामने ही खुले गड्ढे में गिरा बीएमसी कर्मचारी

मुंबई: ‘मानसून की पूरी तैयारी’ का दावा करने वाली मेयर के सामने ही खुले गड्ढे में गिरा बीएमसी कर्मचारी किंग्स सर्कल इलाके में बुधवार (24 जून) को नगर निगम के एक कर्मचारी खुले गड्ढे में गिर गए. यह घटना उस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर घटित हुई, जहां मेयर रितु तावड़े इलाके में बार-बार होने वाले जल-जमाव की समस्या से निपटने के उपायों का जायजा ले रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, तावड़े किंग्स सर्कल के पास महात्मा गांधी मार्केट के सामने अधिकारियों से बात कर रही थीं, तभी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक कर्मचारी फुटपाथ के ठीक बगल में बने खुले गड्ढे में गिर गए.
Read More...

Advertisement