मुंबई : पार्किंग लिफ्ट शाफ्ट में 25 फीट नीचे गिरी कार, ड्राइवर घायल

Mumbai: Car falls 25 feet into parking lift shaft, driver injured

मुंबई : पार्किंग लिफ्ट शाफ्ट में 25 फीट नीचे गिरी कार, ड्राइवर घायल

मुंबई में कांदिवली वेस्ट स्थित एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में पार्किंग के दौरान दो अलग-अलग हाउसिंग सोसायटियों में हैरान कर देने वाले हादसे सामने आए हैं। इन घटनाओं में दो कारें ऊंचाई से नीचे गिर गईं, हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

मुंबई :  मुंबई में कांदिवली वेस्ट स्थित एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में पार्किंग के दौरान दो अलग-अलग हाउसिंग सोसायटियों में हैरान कर देने वाले हादसे सामने आए हैं। इन घटनाओं में दो कारें ऊंचाई से नीचे गिर गईं, हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

 

Read More मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला पेड़ पर अटकी, टहनियों से लटकने का वीडियो आया साम

मुंबई के चारकोप इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में एक गंभीर हादसा हुआ, जहां एक कार करीब 25 फीट गहरे पार्किंग लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरी।
कार चालक को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पार्किंग प्लेटफॉर्म दूसरी मंजिल पर मौजूद नहीं है। इसी गलतफहमी में उसने कार को सीधे खुले शाफ्ट में आगे बढ़ा दिया।

Read More ठाणे में एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹9.66 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त; 4 गिरफ्तार

नतीजतन, कार दो मंजिल नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मेडिकल उपचार के बाद अब चालक की हालत स्थिर है। यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Read More मुंबई : आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा