lift
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान
Published On
By Online Desk
मुंबई के कुर्ला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी बिल्डिंग में रहने वाले 12 साल के बच्चे की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना सोमवार रात नेहरू नगर इलाके की शमीम टॉवर में हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक, मोहम्मद ज़ैन जमीर 10वीं मंजिल पर दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह लिफ्ट के बाहरी दरवाजे के सहारे झुका। बताया जा रहा है कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया। मुंबई : लिफ्ट निरीक्षण प्रणाली को किया जाएगा मजबूत, 519 नए पद किए जाएंगे सृजित
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार आपात स्थिति से लोगों को जल्दी बाहर निकालने के लिए लिफ्ट जांच प्रणाली को और बेहतर बनाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय करीब 2.10 लाख लिफ्ट चल रही हैं और हाल ही में 25,000 नई लिफ्ट को मंजूरी दी गई है। अभी कम कर्मचारी सभी लिफ्टों की जांच करते हैं, इसलिए सरकार ने 519 नए पद बनाने का फैसला किया है, लेकिन लिफ्टों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य में ये पद भी कम पड़ सकते हैं। मुंबई : MCOCA कोर्ट ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा रवि पुजारी, जानिए कैसे पुलिस ने बाहर निकाला
Published On
By Online Desk
मुंबई सेशंस कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब गैंगस्टर रवि पुजारी पेशी के दौरान अचानक लिफ्ट में फंस गया. घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, जब महाराष्ट्र ATS ने 2006–2007 के एक पुराने केस में दर्ज अपराधों के सिलसिले में उसे कस्टडी में लेकर MCOCA कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की थी. पुलिस टीम रवि पुजारी को चौथी से पांचवीं मंजिल की ओर ले जा रही थी कि अचानक कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया. मुंबई: लिफ्ट में गैस वाले गुब्बारे फटने से लगी भीषण आग, दो घायल
Published On
By Online Desk
गोरेगांव वेस्ट में एक सोसाइटी की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना ज़ोरदार था कि लिफ्ट कुछ देर के लिए आग की लपटों से घिर गई।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जब बिल्डिंग में सजावट की जा रही थी। 
