मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

A 12-year-old boy died in a Mumbai elevator after falling into a lift shaft while playing.

मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

मुंबई के कुर्ला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी बिल्डिंग में रहने वाले 12 साल के बच्चे की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना सोमवार रात नेहरू नगर इलाके की शमीम टॉवर में हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक, मोहम्मद ज़ैन जमीर 10वीं मंजिल पर दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह लिफ्ट के बाहरी दरवाजे के सहारे झुका। बताया जा रहा है कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया।

 

मुंबई:  मुंबई के कुर्ला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी बिल्डिंग में रहने वाले 12 साल के बच्चे की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना सोमवार रात नेहरू नगर इलाके की शमीम टॉवर में हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक, मोहम्मद ज़ैन जमीर 10वीं मंजिल पर दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह लिफ्ट के बाहरी दरवाजे के सहारे झुका। बताया जा रहा है कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया।

 

Read More मुंबई :अब व्हाट्सएप से खरीदें मेट्रो का पास, काउंटर की लाइन खत्म; ऐसे मिलेगा टिकट

Read More मुंबई में नकलीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई! कांदिवली में Amul-Gokul दूध में मिलावट का आरोप, 74 लीटर दूध जब्त

कुर्ला के शमीम टॉवर में दोस्तों संग खेलते हुआ हादसा
नेहरू नगर पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि लिफ्ट के रखरखाव या उसे चलाने में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। जांच के दौरान अगर कोई कमी पाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More मुंबई में आज पानी की सप्लाई प्रभावित! ठाणे में 3,000 MM पाइपलाइन की मरम्मत में अड़चन, पूर्वी उपनगरों पर असर