revealed
Mumbai 

मुंबई : 2 साल से बुनी जा रही थी जुहू के कारोबारी परिवार के कत्ल की साजिश, गार्ड की हत्या ने खोल दिया राज

मुंबई : 2 साल से बुनी जा रही थी जुहू के कारोबारी परिवार के कत्ल की साजिश, गार्ड की हत्या ने खोल दिया राज जुहू में एक कारोबारी और उसके परिवार को खत्म कर घर में रखे आभूषण और कैश लूटने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कारोबारी के पूरे परिवार को निशाना बनाने की साजिश किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उनके ही कुक जोगेश्वर मल्लिक ने रची थी, जो वर्षों से घर में लोगों को खाना बनाकर परोस रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को कुक द्वारा करीब 2साल से अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। जुहू पुलिस ने कुक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुक के साथी विजय गोंजारी (38), शरद येरूडकर (41), महादेव येरूडकर (35) और अनिकेत बोरनाक (30) के रूप में हुई हैं। डीसीपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज

मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज पॉश और हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल में 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के दम पर अहम सफलता हासिल की। इस सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती जांच में पुलिस के पास न तो कोई सीसीटीवी फुटेज था, न कोई प्रत्यक्षदर्शी और न ही हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने आया था। लेकिन पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के व्यवहार और उसके माथे पर आए पसीने की एक छोटी-सी बूंद ने जांच की दिशा बदल दी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली।   
Read More...
Mumbai 

नवी मुंबई : आपसी विवाद में कत्ल कर फेंक दी थी लाश... नवी मुंबई हत्याकांड में सामने आई कहानी

नवी मुंबई : आपसी विवाद में कत्ल कर फेंक दी थी लाश... नवी मुंबई हत्याकांड में सामने आई कहानी बीते दिनों एक शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. शुरू में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो ये मामला पुलिस के लिए चैलेंजिंग हो गया था. हालांकि पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए तफ्तीश की और दो आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज

मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज महाराष्ट्र के अमरावती में चल रहे हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और शोषण कांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, पुलिसिया जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड की जड़ दो मुख्य आरोपियों, आयान अहमद और उजर खान के बीच लगी एक 'शर्त' थी। दोनों के बीच इस बात की होड़ लगी थी कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा सकता है। आरोप है कि इसी शर्त के चक्कर में कई लड़कियों का जीवन खराब हो गया।
Read More...

Advertisement