नई दिल्ली : टैक्सपेयर्स को मिले गलत जानकारी वाले ईमेल, I-T डिपार्टमेंट ने जारी किया स्पष्टीकरण

New Delhi: Taxpayers received emails containing incorrect information, the I-T department issued a clarification.

नई दिल्ली : टैक्सपेयर्स को मिले गलत जानकारी वाले ईमेल, I-T डिपार्टमेंट ने जारी किया स्पष्टीकरण

टैक्सपेयर्स को 'महत्वपूर्ण लेनदेन' से जुड़े गलत जानकारी वाले ईमेल मिलने के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्पष्टीकरण जारी किया है। डिपार्टमेंट ने इस संबंध में शनिवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस पोस्ट में स्वीकार किया कि टैक्सपेयर्स को गलत जानकारी वाले ईमेल मिले हैं और इसके लिए विभाग ने टैक्सपेयर्स को हुई असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

 

नई दिल्ली : टैक्सपेयर्स को 'महत्वपूर्ण लेनदेन' से जुड़े गलत जानकारी वाले ईमेल मिलने के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्पष्टीकरण जारी किया है। डिपार्टमेंट ने इस संबंध में शनिवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस पोस्ट में स्वीकार किया कि टैक्सपेयर्स को गलत जानकारी वाले ईमेल मिले हैं और इसके लिए विभाग ने टैक्सपेयर्स को हुई असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

 

Read More मुंबई : हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप; इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला 

सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहा है डिपार्टमेंट
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपनी पोस्ट में कहा, ''हमें जानकारी मिली कि कुछ टैक्सपेयर्स को AY 2026-27 (वित्तीय वर्ष 2025-26) के लिए चल रहे एडवांस टैक्स ई-कैंपेन के तहत, उनके द्वारा किए गए 'महत्वपूर्ण लेनदेन' के बारे में गलत जानकारी वाले ईमेल मिले हैं। डिपार्टमेंट इस गलती को हमारे संज्ञान में लाने के लिए टैक्सपेयर्स का धन्यवाद करता है और इससे हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। हम अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।'' 

Read More मुंबई: खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार

सुविधा के लिए रिमाइंडर के तौर पर भेजे जा रहे थे ईमेल
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स से AY 2026-27 (वित्तीय वर्ष 2025-26) के लिए एडवांस टैक्स ई-कैंपेन से जुड़े पहले भेजे गए ईमेल को इग्नोर करने की अपील की है। डिपार्टमेंट ने आगे कहा, ''इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ये स्पष्ट करना चाहता है कि ये ईमेल पूरी तरह से एक सुविधा के तौर पर भेजे गए रिमाइंडर हैं, ताकि टैक्सपेयर्स कंप्लायंस पोर्टल पर उपलब्ध संबंधित वित्तीय जानकारी की समीक्षा कर सकें और जहां लागू हो, उचित एडवांस टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित कर सकें।''

Read More मुंबई : अहमदाबाद–दिल्ली रेलवे लाइन के समानांतर बन रहा है बुलेट ट्रेन का 480 मीटर लंबा ब्रिज

लेनदेन के विवरण को सत्यापित करने की सलाह
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को सलाह दी है कि वे ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए एक्सेस किए जा सकने वाले कंप्लायंस पोर्टल पर 'ई-कैंपेन' टैब के जरिए अपने लेनदेन के विवरण को सत्यापित करें।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, पढ़िए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी