मुंबई में ड्रग्स का कारोबार करने वाले तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त   

Action taken against drug smugglers in Mumbai, two-storey house demolished

मुंबई में ड्रग्स का कारोबार करने वाले तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त   

 

देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. सलीम डोला की गिरफ्तारी से इतर नवी मुंबई में पुलिस ने एक महिला ड्रग डीलर के घर पर हथौड़ा चलवाया, जिससे ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया. काली कमाई से बनी इमारत पर पीले पंजे वाले बुलडोजर के साथ मोटे-मोटे हथौड़ों से वार हुए तो उनकी चोट ड्रग्स तस्करों के सीने में जरूर महसूस हुई. 

 

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. सलीम डोला की गिरफ्तारी से इतर नवी मुंबई में पुलिस ने एक महिला ड्रग डीलर के घर पर हथौड़ा चलवाया, जिससे ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया. काली कमाई से बनी इमारत पर पीले पंजे वाले बुलडोजर के साथ मोटे-मोटे हथौड़ों से वार हुए तो उनकी चोट ड्रग्स तस्करों के सीने में जरूर महसूस हुई. 

 

Read More पायधुनी : डोकाडिया परिवार के घर से मिला चूहे मारने का ज़हर, पुलिस ने केक और स्प्रे भी जब्त किए

ड्रग्स तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त
मुंबई में लेडी ड्रग्स तस्कर के घर का अवैध निर्माण टूट गया. हर अवैध कब्जे पर हथौड़ों की ताकत आजमाई गई. दीवारें हथौड़े से वार करके ध्वस्त कर दी गईं. ड्रिल करके फर्श की खुदाई की गई. नवी मुंबई की इस लेडी ड्रग डीलर के अवैध दो मंजिला मकान को तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया.

Read More मुंबई के लाइसेंसधारी फेरीवालों को मिलेंगे QR कोड आईडी कार्ड, निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

ड्रग्स डीलरों में हड़कंप
प्रशासन के एक्शन की ये तस्वीरें शांताबाई करंदीकर के घर की है. जिसे ड्रग तस्करी के अवैध पैसों से बनाया गया था. 58 साल के महिला ड्रग डीलर को पुलिस ने पिछले नवंबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. और लाखों के ड्रग्स को बरामद किया था.  वहीं इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. जिससे अब ड्रग्स डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है. 

Read More मुंबई: कालिना-BKC लिंक रोड ब्लॉक करने पर निर्माण कंपनी के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज

महाराष्ट्र में क्राइम ग्राफ बढ़ा?
अब सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र में अपराध दर में इजाफा हुआ है. नासिक, यवतमाल, मुंबई समेत अन्य तमाम ठिकानों पर सांगठनिक रूप से हिंदू लड़कियों के यौन उत्पीड़न और संगठित लव जिहाद के मामले सामने आए हैं. 

Read More मुंबई में बेस्ट बस हड़ताल का दूसरा दिन: कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से परिवहन ठप, ऑटो-टैक्सी चालकों की चांदी

मुंबई ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा शिकंजा
हाल ही में मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कहे जाने वाले इंटरनेशनल ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को गिरफ्तार किया था. जिसे 30 अप्रैल, 2026 को मुंबई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी ड्रग तस्कर सलीम डोला को 8 मई, 2026 तक NCB की हिरासत में भेज दिया. इस दौरान एजेंसी उससे गहन पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हैं. 

2023 से फरारी काट रहा था सलीम डोला
उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. 27-28 अप्रैल, 2026 की दरमियानी रात को जैसे ही उसे विदेश से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाया गया, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान