मिठी नदी सफाई घोटाला: अभिनेता डीनो मोरिया के घर समेत 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी

Mithi River cleaning scam: ED raids 15 places, including actor Dino Morea's house

मिठी नदी सफाई घोटाला: अभिनेता डीनो मोरिया के घर समेत 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी

मिठी नदी सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई और केरल में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों के घर और कार्यालय शामिल हैं।

मुंबई: मिठी नदी के सफाई कार्य में 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मुंबई और केरल में 15 स्थानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दायरे में बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामगुडे और कुछ ठेकेदारों के आवास और कार्यालय शामिल हैं।

​छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर यह जांच की जाएगी कि वास्तव में यह घोटाला कैसे हुआ और पैसों का लेन-देन किस तरह किया गया।

Read More नागपुर में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, 2047 तक समृद्ध और सुरक्षित भारत बनाने का दिया संदेश

क्या है पूरा मामला?

Read More महाराष्ट्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, फडणवीस ने मुंबई तो शिंदे और सुनेत्रा पवार ने अलग-अलग जिलों में फहराया तिरंगा

  • ​18 किलोमीटर लंबी मिठी नदी की सफाई के लिए 1100 करोड़ रुपये का ठेका निकाला गया था।
  • ​यह सफाई का काम 2007 से 2021 के बीच होना था।
  • ​हालांकि, यह दावा किया गया है कि जमीन पर सफाई का काम हुआ ही नहीं।
  • ​मामले में 65 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच शुरू की थी।
  • ​इस मामले में बीएमसी के तीन अधिकारियों, पांच ठेकेदारों, तीन बिचौलियों और एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • ​आर्थिक अपराध शाखा पहले ही अभिनेता डीनो मोरिया से इस मामले में दो बार पूछताछ कर चुकी है।

ठेके में धांधली का शक

Read More मुंबई : गांव में डायबिटीज का इलाज अब होगा आसान, जितेंद्र सिंह ने IIT मुंबई में बना डिजिटल पोर्टल किया लॉन्च

ईडी को शक है कि मिठी नदी की सफाई के लिए जो मशीनें मंगाई जानी थीं, उनके ठेकों की रकम को इस तरह से बढ़ाया गया ताकि कुछ विशिष्ट ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा सके। अब ईडी के अधिकारी ठेकों और इससे जुड़ी वित्तीय गतिविधियों की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Read More लालबाग गणेश गली के ‘मुंबईचा राजा’ की झांकी में दिखेगी महाराष्ट्र की संत परंपरा, ‘वैष्णवांची वारी’ होगी थीम