कनाडा : कनाडा में बड़ा हादसा... ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत !

Canada: Major accident in Canada... Two Indian students killed in training aircraft crash!

कनाडा : कनाडा में बड़ा हादसा... ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत !

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.'

कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार (20 सितंबर) को शोक व्यक्त किया.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.'

Read More गुवाहाटी एयरपोर्ट पर ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कार्गो टर्मिनल से 670 किलोग्राम गांजा जब्त, मरे हुए लोगों के नाम पर हो रही थी बुकिंग, 4 गिरफ्तार

उसने कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.' CBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सस्केचेवान के किसबी के पास हर्वस एयर कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. विमान को रजिस्टर करने वाली यह कंपनी एक फ्लाइट स्कूल भी चलाती है. रिपोर्ट में हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. वे अपने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए उड़ान के घंटे पूरे करने के मकसद से इस विमान को किराए पर लेकर रेजिना से कार्लाइल (सस्केचेवान) होते हुए स्टीनबैक (मैनिटोबा) की ओर रात की उड़ान पर निकले थे.

Read More अमेरिकी FBI का बड़ा एक्शन: 3.3 करोड़ की जबरन वसूली मामले में पंजाब के SHO का नाम, प्रत्यर्पण की तैयारी