मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी
A man called the Mumbai Railway Control Room and threatened to extort Rs 5 crore.
महाराष्ट्र के मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में मंगलवार को सुबह एक शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी और सरकार से बात कराने की धमकी दी है। शख्स ने रंगदारी न मिलने पर रेलवे, आर्मी ऑफिस और अहम होटलों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस घमकी के बाद मुंबई पुलिस इसकी छानबीन शुरु कर दिया है। इस घमकी की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मुंबई में रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। फोन पर बात करने वाले शख्स ने अपना नाम इरफान बताया। यह कॉल सुबह करीब 3 बजे आया।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में मंगलवार को सुबह एक शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी और सरकार से बात कराने की धमकी दी है। शख्स ने रंगदारी न मिलने पर रेलवे, आर्मी ऑफिस और अहम होटलों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस घमकी के बाद मुंबई पुलिस इसकी छानबीन शुरु कर दिया है। इस घमकी की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मुंबई में रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। फोन पर बात करने वाले शख्स ने अपना नाम इरफान बताया। यह कॉल सुबह करीब 3 बजे आया।
फोन पर बात करने वाले शख्स ने पुलिस से सीधे 5 करोड़ रुपये मांगे। फोन करने वाले शख्स ने धमकी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह रेलवे सर्विस, मिलिट्री सर्विस के ऑफिस या एलीट इलाकों के बड़े होटलों पर हमला करेगा। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि अगर 5 करोड़ रुपये देना मुमकिन नहीं है, तो मुझे सरकारी अधिकारियों या उससे जुड़े ग्रुप से बात करने दो, नहीं तो मैं कुछ जगहों को टारगेट करूंगा।
यह धमकी भरा कॉल मिलने के बाद पुलिस सिस्टम ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया और धमकी की जांच तेज हो गई है। यह कॉल असल में कहां से आई, इरफ़ान नाम का यह आदमी असल में कौन है, इस धमकी के पीछे क्या मकसद है, पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।


