समस्तीपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, ISI से लिंक के आरोप में ATS की कार्रवाई

Samastipur youth arrested in Mumbai, ATS action on charges of links with ISI

समस्तीपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, ISI से लिंक के आरोप में ATS की कार्रवाई

जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के एक युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) और आतंकी संगठनों से कथित संबंध के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS) ने की है। 

 

समस्तीपुर : जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के एक युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) और आतंकी संगठनों से कथित संबंध के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS) ने की है। 

 

Read More मुंबई : यहां व्यापार करने के लिए मराठी जानना ज़रूरी है  - प्रताप सरनाईक

युवक की पहचान और आरोप
गिरफ्तार युवक की पहचान शिउरा पंचायत निवासी मो. जाहिद के पुत्र मुर्शीद जहीर अख्तर शेख (21) के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि वह ISI के साथ-साथ पाकिस्तान के अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में था और उनके लिए काम कर रहा था।

Read More नई दिल्ली : गर्मी से मिलेगी राहत: मई में औसत से कम रहेगा तापमान, अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

संदिग्ध गतिविधियों पर थी नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उस पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ATS ने मुंबई में उसे दबोच लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Read More भारत दौरे पर टिफनी ट्रंप ने किया ताजमहल का दीदार, पति माइकल बूलोस भी रहे साथ

बिरयानी दुकान की आड़ में साजिश 
बताया जा रहा है कि मुर्शीद मुंबई में अपने भाइयों के साथ बिरयानी की दुकान चलाता था। आरोप है कि इसी दुकान की आड़ में वह आतंकी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देता था। 

Read More दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार मामले के फैसले पर विवाद, पूर्व न्यायमूर्ति गौतम पटेल को मिली धमकियों की निंदा

अन्य राज्यों में भी नेटवर्क 
जांच एजेंसियों को शक है कि बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी उसके संपर्क हो सकते हैं और कुछ युवा इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस दिशा में जांच तेज कर दी गई है। 

पहले भी सामने आ चुका कनेक्शन
उल्लेखनीय है कि इसी साल मार्च में पटोरी रेलवे स्टेशन के पास से एक अंतरराष्ट्रीय जाली नोट गिरोह से जुड़े आरोपी को National Investigation Agency (NIA) ने गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी आतंकी फंडिंग की आशंका जताई गई थी। 

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुर्शीद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके माता-पिता और सात भाई-बहन हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। 

गिरफ्तारी के बाद चर्चा तेज
मुर्शीद की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं क्षेत्र में और भी ऐसे नेटवर्क सक्रिय तो नहीं हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी
​'कुंभ मेला सामाजिक एकता का सबसे बड़ा मंच', नासिक बैठक में RSS ने की जनभागीदारी की अपील
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जून को 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, सफर पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट
हाई कोर्ट से राहत के बावजूद बांद्रा के गरीब नगर के 100 परिवारों का हाल बेहाल, अभी भी कर रहे नए घर का इंतजार
मुंबई में गहराया जल संकट: BMC ने स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स का पानी रोका, कमर्शियल इस्तेमाल में 20% कटौती
​'महाराष्ट्र और बंगाल के बाद अब यूपी की बारी', ओपी राजभर का दावा- समाजवादी पार्टी में जल्द होगी बड़ी टूट