मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

Mumbai: Major scam of Rs 27000 crore, Anil Ambani's companies under pressure, raids on 15 locations

मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत आज मुंबई और दिल्ली में 15 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े मामलों में की गई है.

मुंबई : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत आज मुंबई और दिल्ली में 15 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े मामलों में की गई है. सीबीआई के मुताबिक, छापेमारी के दौरान रिलायंस एडीए समूह से जुड़ी 23 परस्पर संबद्ध संस्थाओं को जांच के दायरे में लिया गया. आरोप है कि इन संस्थाओं का इस्तेमाल आरसीएफएल और आरएचएफएल द्वारा बैंकों से लिए गए ऋण की रकम को समूह की अन्य कंपनियों में कथित तौर पर डायवर्ट करने के लिए किया गया, जिससे ऋण देने वाले बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ.

 

Read More मुंबई की झीलों में बढ़ा जल भंडार, पानी का स्टॉक 89.08% तक पहुंचा

पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी
जांच एजेंसी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी, रिलायंस एडीए समूह के पूर्व सचिवीय प्रमुख और आरएचएफएल के पूर्व मुख्य ट्रेजरी सलाहकार के परिसरों पर भी तलाशी अभियान चलाया.

Read More मुंबई लोकल में नकली ऐप और एआई से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, टीसी  ने रंगे हाथ पकड़ा

सीबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई मुंबई स्थित सीबीआई मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं. मामले की आगे की जांच जारी है.

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, साइबर ठगी के पैसों की हेराफेरी करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रही है जांच 
सीबीआई ने बताया कि इन मामलों की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में की जा रही है. एजेंसी का कहना है कि वह इस मामले की निष्पक्ष, व्यापक और त्वरित जांच के लिए प्रतिबद्ध है. फिलहाल छापेमारी में जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

Read More मुंबई : धारावी के कपल के खिलाफ केस दर्ज 13 महीने के बेटे को 1.05 लाख में बेच दिया 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा कदम! शिंदे और सरनाईक की तस्वीरें हटाने की तैयारी, महायुति में बढ़ी खींचतान मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा कदम! शिंदे और सरनाईक की तस्वीरें हटाने की तैयारी, महायुति में बढ़ी खींचतान
मुंबई में NCB का बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन! 15,018 CBCS बोतलें, 12,240 ट्रामाडोल टैबलेट और 1.06 किलो चरस जब्त; 2 गिरफ्तार
एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा खतरा टला! A320 ने अचानक खोई ऊंचाई, 9 सिस्टम वार्निंग ने बढ़ाई चिंता
भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर, लखनऊ में 12वीं Army-to-Army Staff Talks संपन्न
नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में लगी चोट; CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
मुंबई : फेस्टिव सीजन में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार अस्थायी नौकरियों में होगी बड़ी बढ़ोतरी