मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट

MUMBAI: Forget Dubai and Singapore, Mumbai is the world's most luxurious waterfront

मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट

सिंगापुर का मरीना बे और दुबई का पाम जुमेराह उन रईसों की पहली पसंद है जो समंदर किनारे लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. आने वाले कुछ समय में मुंबई का बांद्रा रेक्लेमेशन, इन दोनों ही जगहों को कड़ी टक्‍कर देगा. मुंबई के इस कोने को देश के सबसे बड़े और आलीशान वाटरफ्रंट डिस्ट्रिक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है.  बांद्रा रेक्लेमेशन के पास बांद्रा बे को विकसित किया जा रहा है.

मुंबई: सिंगापुर का मरीना बे और दुबई का पाम जुमेराह उन रईसों की पहली पसंद है जो समंदर किनारे लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. आने वाले कुछ समय में मुंबई का बांद्रा रेक्लेमेशन, इन दोनों ही जगहों को कड़ी टक्‍कर देगा. मुंबई के इस कोने को देश के सबसे बड़े और आलीशान वाटरफ्रंट डिस्ट्रिक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है.  बांद्रा रेक्लेमेशन के पास बांद्रा बे को विकसित किया जा रहा है. बांद्रा बे में आने वाले वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होने जा रहा है. समंदर के किनारे करीब 80 लाख वर्ग फुट के इलाके में आलीशान घर, विला और बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे. देश के 11 बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स इस महाप्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं.

 

Read More मुंबई: चेंबूर में पेड़ कटाई मामले में एफआईआर दर्ज, पीजीडी ग्रुप समेत तीन डेवलपर्स पर कार्रवाई

मुंबई बनेगी वाटरफ्रंट कैपिटल
इस नए बदलाव के साथ ही मुंबई जल्द ही भारत की वाटरफ्रंट कैपिटल बन जाएगी. बांद्रा बे की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. इसके एक तरफ खूबसूरत समंदर है. दूसरी तरफ देश का सबसे महंगा बिजनेस हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स है.
सी-लिंक, कोस्टल रोड, मेट्रो और एयरपोर्ट से यह इलाका अच्‍छे से कनेक्‍ट है. आने वाले वक्त में इसके पास बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी बनने वाला है. ये सारी चीजें मिलकर इसे भारत का सबसे वीआईपी पता यानी ट्रॉफी एड्रेस बना देंगी.

Read More मुंबई-कनाडा यात्रा होगी आसान, एअर इंडिया हर हफ्ते संचालित करेगी 10 सीधी उड़ानें

क्या दुबई-सिंगापुर को दे पाएगा मात?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांद्रा बे भारत के लग्जरी मार्केट की तस्वीर पूरी तरह बदल देगा. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को खींचने के मामले में इसे दुबई या सिंगापुर की बराबरी करने में थोड़ा वक्त लगेगा. इसकी वजह दुबई में 0% टैक्स पॉलिसी है और सिंगापुर का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत मजबूत है. लेकिन भारत के अमीरों और प्रीमियम खरीदारों के लिए बांद्रा बे पहली पसंद बनने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Read More सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: ₹18 करोड़ की चोरी के आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल के खातों का ऑडिट शुरू