मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज

Mumbai: In the case of the murder of 55-year-old woman Jyoti Prakash Pawar, the sweat on the forehead revealed the secret of the murder.

मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज

पॉश और हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल में 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के दम पर अहम सफलता हासिल की। इस सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती जांच में पुलिस के पास न तो कोई सीसीटीवी फुटेज था, न कोई प्रत्यक्षदर्शी और न ही हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने आया था। लेकिन पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के व्यवहार और उसके माथे पर आए पसीने की एक छोटी-सी बूंद ने जांच की दिशा बदल दी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली। 

 

मुंबई : पॉश और हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल में 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के दम पर अहम सफलता हासिल की। इस सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती जांच में पुलिस के पास न तो कोई सीसीटीवी फुटेज था, न कोई प्रत्यक्षदर्शी और न ही हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने आया था। लेकिन पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के व्यवहार और उसके माथे पर आए पसीने की एक छोटी-सी बूंद ने जांच की दिशा बदल दी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली। 

 

Read More  मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, मुख्यमंत्री ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

पुलिस के अनुसार, ज्योति प्रकाश पवार अपने पति के निधन के बाद दक्षिण मुंबई के नेपियन सी रोड स्थित शिमला नगर इलाके में अकेली रहती थीं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वह घरेलू सहायिका के रूप में विभिन्न घरों में काम करती थीं और इसी से अपना जीवनयापन करती थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को वह अपने नियमित कार्यस्थल पर नहीं पहुंचीं। उनके न आने पर नियोक्ता ने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद या अनुत्तरित रहा। लगातार संपर्क नहीं होने पर नियोक्ता को चिंता हुई और उन्होंने ज्योति पवार की बेटी एकता, जो मुंबई के दहिसर क्षेत्र में रहती हैं, को इसकी जानकारी दी।

Read More मुंबई : फंदे से लटका मिला नौसेना के नाविक का शव, पत्नी और दो बच्चे भी मिले मृत, आत्महत्या का शक

मां से संपर्क नहीं हो पाने पर शनिवार दोपहर एकता तुरंत नेपियन सी रोड स्थित घर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान बाहर से बंद था, लेकिन उनकी मां की चप्पलें दरवाजे के बाहर पड़ी थीं। यह देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घर का ताला तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कमरे के भीतर ज्योति पवार का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल मालाबार हिल पुलिस को दी गई।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के 7 फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। हालांकि शुरुआती जांच पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही। घटनास्थल के आसपास कोई उपयोगी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं था। किसी ने घटना को होते हुए नहीं देखा था और पुलिस को ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला, जो संदिग्धों के बारे में जानकारी दे सके। इसके अलावा शुरुआती जांच में किसी व्यक्तिगत दुश्मनी, पारिवारिक विवाद या अन्य स्पष्ट कारण का भी पता नहीं चला।

Read More ठाणे: यात्रियों को जल्द ही किराए और सवारी को लेकर होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद; जल्द शुरू होगी प्रीपेड ऑटो सेवा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड
मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज
मुंबई : धर्मांतरण रोधी कानून से डरे पादरी, ले रहे सहमति पत्र; मुंबई में किस कानून के लागू होने से हड़कंप?
मुंबई : पूर्व एयर होस्टेस और उसके दोस्त को सूरत क्राइम ब्रांच ने 977 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार 
मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
मुंबई : पार्षद विशाखा राउत का कुनबी ओबीसी सर्टिफकेट रद्द, बीएमसी में उद्धव ठाकरे को झटका लगना तय